फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरसः आगरावासियों को घबराने की जरुरत नहीं, 69 नमूनों की रिपोर्ट से आई अच्छी खबर

Sat, 07 Mar 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आठ लोगों के नमूने और भेजे
विज्ञापन
मास्क पहने चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस की आशंका पर बृहस्पतिवार को लिए गए 16 नमूनों की भी रिपोर्ट निगेटिव है। अभी इनकी सेहत की निगरानी 14 दिन तक की जाएगी। शुक्रवार को चिकित्सक-नर्सिंग स्टाफ समेत 39 के नमूने लिए हैं। इसमें संक्रमित मरीजों को दिल्ली लेकर जाने वाले एंबुलेंस स्टाफ भी शामिल है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला अस्पताल में 56 लोग नमूना देने के लिए पहुंचे। इसमें स्क्रीनिंग में 39 लोगों के नमूने लिए गए। इनमें चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और खंदारी के संक्रमित मरीजों को दिल्ली लेकर जाने वाले एंबुलेंस स्टाफ के भी नमूने लिए गए हैं।

इधर, बृहस्पतिवार को 16 नमूनों की जांच भी जिला अस्पताल को मिल गई। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव है, इस पर सभी ने राहत की सांस ली है। तीन दिन में जिला अस्पताल में लिए गए 69 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव है। सैंपल कलेक्शन के नोडल प्रभारी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि सभी 16 की रिपोर्ट निगेटिव है। शुक्रवार को चिकित्सक-नर्सिंग स्टाफ समेत 39 के नमूने लिए हैं। जांच कराने केजीएमयू लखनऊ भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तबियत खराब, एसएन की जूनियर डॉक्टर दिल्ली गई
एसएन मेडिकल कॉलेज की एक जूनियर डॉक्टर को बृहस्पतिवार को बुखार-जुकाम, सांस लेने में परेशानी होने पर वह दिल्ली स्थित अपने घर चली गई है। वहां उसके परिजनों ने कोरोना वायरस की आशंका पर संबंधित अस्पताल से संपर्क किया है। 

चिकित्सक-नर्सिंग स्टाफ तक मास्क की कमी
लेडी लॉयल, जिला अस्पताल, एसएन मेडिकल कॉलेज समेत सीएचसी पर चिकित्सकीय कार्य में लगे डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के लिए मास्क और सेनिटाइजर की कमी है। इससे चिकित्सकों में भी रोष है, इस बाबत अस्पताल-जिला प्रशासन से मास्क और सेनिटाइजर की मांग की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें