फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंताजनक: आगरा के देहात क्षेत्र में भी बढ़ रहा संक्रमण, 19 गांवों से मिल चुके हैं 98 मरीज

Tue, 12 May 2020 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • फतेहपुर सीकरी के बाद बरौली अहीर का ककुआ सबसे बड़ा हॉटस्पॉट
  • देहात क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से प्रशासन की चिंता बढ़ी
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण अब गांवों में भी बढ़ने लगा है। जिले के 19 गांवों में 98 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। फतेहपुर सीकरी के बाद बरौली अहीर का ककुआ गांव सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बनकर उभरा है।
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी कस्बा में 27 लोग संक्रमित हो चुके हैं। बरौली अहीर में ककुआ समेत चार गांव चपेट में आए हैं। ककुआ में 16 पॉजिटिव हैं, जबकि रजरई गांव में 4 लोग संक्रमित हुए हैं। देवरी रोड स्थित नगला कली गांव में 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।


गांव श्यामो, नधौत में एक-एक केस मिला है। गांवों में संक्रमण की रफ्तार बढ़ने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। इन गांवों के संक्रमितों के संपर्क में आए 250 से अधिक लोग सेंटर्स में क्वारंटीन हैं। ये सभी गांव सील हैं। गांव की गलियों में बैरिकेडिंग कर दी गई है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ताजगंज हॉटस्पॉट में 61 केस

शहर में ताजगंज सबसे बड़ा हॉटस्पॉट है। यहां 61 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। ताजगंज से सटे गांवों में भी अब संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। बमरौली कटारा क्षेत्र के दो गांव भी हॉटस्पॉट हैं। 

इन गांवों में फैला संक्रमण
 
ब्लॉक गांव संक्रमित मरीज
फतेहपुर सीकरी कस्बा 27
फतेहपुर सीकरी दूरा 02
बाह कस्बा 02
बरौली अहीर ककुआ 16
बरौली अहीर रजरई 04
बरौली अहीर श्यामो 01
बरौली अहीर नधौत 01
देवरी रोड नगला कली 10
अछनेरा नगला सबले 04
दयालबाग कौशलपुर 15
टेढ़ी बगिया बंबा 02
बिचपुरी टपरा 02
अछनेरा अरसेना 01
खंदौली धौर्रा 02
एत्मादपुर आहरन 01
शमसाबाद गढ़ी खंडेरा 01
अकोला जारुआ कटरा 02
बमरौली कटारा झारपुरा 03
सहानाबाद क्षेत्र नगला महादेव 02

प्रभावित गांवों को किया सील

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि 19 गांव हॉटस्पॉट हैं। लोगों से अपील है कि इन क्षेत्रों में न जाएं। गांवों के लोग भी घरों में रहे। इन गांवों को सील किया है। सैनिटाइजेशन व मोपिंग कराई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें