फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: स्कूल और पंचायत भवनों में बनेंगे आइसोलेशन केंद्र, सीडीओ ने दिए निर्देश

Mon, 10 May 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसकी रोकथाम के लिए सीडीओ ने आइसोलेशन केंद्र बनाने के निर्देश दिए हैं। केंद्रों पर पंचायत सचिवों की तैनाती की जाएगी। 
विज्ञापन
आइसोलेशन केंद्र (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शनिवार को नवागत मुख्य विकास अधिकारी ए. मनिकन्डन ने 15 ब्लॉक के अधिकारियों, परियोजना निदेशक, श्रम उपायुक्त साथ समीक्षा की। उन्होंने मरीज भर्ती के लिए स्कूल व पंचायत भवनों में आइसोलेशन सेंटर बनाने के निर्देश दिए हैं। हर गांव में संक्रमितों का सर्वे, जांच, दवा वितरण के लिए कहा।

विज्ञापन


समीक्षा बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक पंचायत भवन पर पंचायत सचिवों का ड्यूटी रोस्टर बनेगा। उपस्थिति रजिस्टर में उन्हें हस्ताक्षर करने होंगे। जो सचिव हस्ताक्षर नहीं करेगा उनका वेतन जारी नहीं होगा। 

प्रत्येक पंचायत भवन पर बुधवार तक सभी पंचायत कर्मियों एवं निगरानी समिति सदस्यों के नाम, पते व मोबाइल नंबर पेंट से लिखने के आदेश दिए हैं। ताकि ग्रामीण आसानी से उनसे संपर्क कर सकें। सीडीओ ए. मनिकन्डन ने 15 ब्लॉक के बीडीओ से नए श्मशान घाटों के उपयोग प्रमाणपत्र व फोटो तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये निर्देश दिए गए 
- प्रत्येक पंचायत में संक्रमितों का सर्वे होगा, उन्हें प्राथमिकता से दवाई वितरित की जाएंगी।
- संक्रमण प्रभावित पंचायतों में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन खंड अधिकारी कराएंगे।
- बुधवार तक पंचायत भवनों पर कर्मियों व निगरानी समितियों का विवरण लिखा जाएगा।
- पंचायत सचिवों का ड्यूटी रोस्टर बनेगा। ड्यूटी में लापरवाही पर वेतन जारी नहीं होगा।
- 15 ब्लॉक में बीडीओ ग्राम पंचायतवार कोरोना जांच व रोकथाम कार्यों की समीक्षा करेंगे।
- पिछले 10 से 15 दिनों में कोरोना संक्रमित हुए ग्रामीणों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
- स्कूल व पंचायत भवनों को आइसोलेशन सेंटर बनाने के लिए चिह्नित किया जाएगा।
- प्रवासियों को मनरेगा जॉब कार्ड से काम मिलेगा। जिनके जॉब कार्ड नहीं हैं, तत्काल बनेंगे।
- जिन पंचायत भवनों का निर्माण अधूरा है, दो दिन में शुरू होगा, जो पूर्ण हैं उनकी आख्या दें।
- ऑपरेशन कायाकल्प के तहत गांव में हुए कार्यों का विवरण बीडीओ उपलब्ध कराएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें