फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: चिकित्सक समेत 56 और संक्रमित, तीन बच्चे भी मिले पॉजिटिव

Mon, 19 Oct 2020 01:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में 56 नए मरीज और मिलने से रविवार को कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6733 पर पहुंच गया। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि अब तक 136 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। 485 मरीजों का उपचार चल रहा है। कुल 6112 संक्रमित उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। अब तक 2.36 लाख से अधिक लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 90.78 फीसदी है, जबकि संक्रमितों की मृत्यु दर दो फीसदी है।
विज्ञापन


नए मरीजों में तीन बच्चे और चिकित्सक भी शामिल हैं। बच्चों की बात करें तो इनमें चार, छह और आठ साल की बच्ची भी शामिल हैं। सीटीओ कंपाउंड, घड़ी पृथ्वी और नील ग्रीन अलबतिया में एक ही परिवार में तीन-तीन सदस्य कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। शास्त्रीपुरम, डौकी, पार्श्वनाथ पंचवटी में भी एक ही परिवार के दो-दो सदस्य संक्रमित हो गए हैं। 


पुष्पांजलि टॉवर और नेहरू नगर में बुजुर्ग दंपति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मांगरौल, अवधपुरी, दयालबाग, शाहगंज, शहीद नगर, लॉयर्स कॉलोनी, बल्केश्वर, सिकंदरा, शमसाबाद, फतेहपुर सीकरी, रामबाग, कमला नगर, महुआखेड़ा, बोदला, लक्ष्मण नगर में भी कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें