फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई मुश्किल, ब्रिटेन से आगरा लौटे 49 यात्रियों की होगी जांच

Sat, 26 Dec 2020 02:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने चिकित्सकों की मुश्किल बढ़ा दी है। आगरा में ब्रिटेन की यात्रा करके लौटे 49 लोगों की कोरोना जांच की जाएगी। इनमें से दो दिन में 35 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। 10 की जांच गुरुवार की एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में हुई है। इसमें नौ की रिपोर्ट निगेटिव है। एक नमूने की दोबारा जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन


ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने पर 23 नवंबर से अब तक ब्रिटेन की यात्रा करने वाले यात्रियों के घर स्वास्थ्य विभाग टीम पहुंच रही है। आगरा में 49 लोगों ने ब्रिटेन की यात्रा की है। शुक्रवार को रैपिड रिस्पांस टीम इनमें से 25 यात्रियों के घर जाकर नमूने लेकर आई है। इनका यात्रा इतिहास बनाकर इनके संपर्क में आए परिजन और रिश्तेदारों के भी नमूने लिए जाएंगे। 


एसएन कॉलेज की माइक्रोबायलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. आरती अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय से ब्रिटेन की यात्रा करने वाले लोगों की अलग से जांच करनी है। इनमें से रिपोर्ट पॉजिटिव आने के लिए नए स्ट्रेन की जांच दिल्ली की इंस्टीटयूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायलॉजी में होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस, मैनपुरी, एटा और अलीगढ़ से भी आ रहे नमूने
कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के सामने आने पर एटा, अलीगढ़, मैनपुरी और हाथरस के ऐसे लोगों के नमूने आगरा के एसएन कॉलेज भेजे जा रहे हैं, जिन्होंने हाल-फिलहाल ब्रिटेन की यात्रा की है। 

आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि 25 नवंबर के बाद से 49 लोग ब्रिेट की यात्रा करके लौटे हैं। इनमें से दो दिन में 35 के नमूने लिए गए हैं। नौ की रिपोर्ट निगेटिव है। एक यवक यहां से आकर बीते दिनों ब्रिटेन लौट चुका है. एक केरल, चार नोएडा और दो हाथरस गए हुए हैं। संबंधित अधिकारियों को इनके नमूने लेकर जांच कराने की सूचना दे दी गई है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें