फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: डेढ़ महीने क्वारंटीन में रहे 21 जमाती जमानत पर छूटे, सात और अस्थायी जेल भेजे गए

Mon, 18 May 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • 46 दिन तक क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था इन लोगों को
  • कांग्रेस नेता शब्बीर अब्बास ने कहा- शुक्र है... इनकी ईद घर पर मनेगी
विज्ञापन
जमाती (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के एक स्कूल में 46 दिन तक क्वारंटीन में रहे 21 जमातियों को रविवार को अस्थायी जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया। उधर, सिकंदरा पुलिस ने सात और को कोर्ट में पेश किया। इन्हें वहां से अस्थायी जेल में भेजा गया।
विज्ञापन


सिकंदरा के स्कूल में 60 लोगों को रखा गया था। ये लोग लगातार मांग कर रहे थे कि इन्हें घर भेजा जाए क्योंकि इनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव थी। प्रशासन ने गेंद पुलिस के पाले में डाल दी थी।


शनिवार को किया गया था कोर्ट में पेश

पुलिस ने शनिवार को 21 को कोर्ट में पेश किया था। वहां से हरीपर्वत स्थित अस्थायी जेल भेज दिया गया था। इनकी ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ता शफीक अहमद कुरैशी ने बताया कि 21 को जमानत पर छोड़ दिया गया। इनमें 12 महिलाएं और नौ पुरुष हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इनके चालान महामारी एक्ट और धारा 144 के उल्लंघन के तहत धारा 188 में किए थे। रविवार को पेश किए गए सात लोगों में पांच पुरुष और दो महिलाएं हैं। इनकी जमानत के लिए सोमवार को प्रार्थनापत्र दिया जाएगा।

शुक्र है... इनकी ईद घर पर मनेगी

कांग्रेस नेता शब्बीर अब्बास ने कहा कि वे लगातार प्रशासन से यह मांग कर रहे थे कि लंबे समय से क्वारंटीन किए गए लोगों को उनके घर भेजा जाए। कानूनी प्रक्रिया के तहत ये लोग अपने घर पहुंच जाएंगे। अब ईद अपनों के बीच मना पाएंगे। इनमें बीमार लोग भी हैं। वे ठीक से उपचार करा पाएंगे।

गाजीपुर, अलीगढ़ के जमाती शामिल

अधिवक्ता ने बताया कि जमानत पर छोड़े गए जमातियों में गाजीपुर, अलीगढ़, दिल्ली और आंध्र प्रदेश के जमाती शामिल हैं। क्वारंटीन सेंटर में अभी शामली के जमाती भी रखे गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें