फिरोजाबाद जिले में रविवार रात कोरोना वायरस के 11 और नए केस सामने आए। इनमें तीन प्रवासी समेत एक चार साल की बच्ची भी कोरोना संक्रमित मिली है। रिपोर्ट आने के बाद सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 463 हो गई है। इनमें 324 ठीक हो चुके हैं, 20 की मौत हो चुकी है।
सुहागनगरी में एक दंपती कोरोना पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने दंपती की रेंडम जांच कराई थी। जैन नगर में 14 साल का किशोर कोरोना पॉजिटिव मिला है। किशोर के चाचा एक सप्ताह पूर्व कोरोना संक्रमित मिले थे। परिवार के अन्य सदस्यों की जांच कराने पर किशोर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
टूंडला के गांव नगला कुम्हरान में फिर से संक्रमित मिलना शुरू हो गए। सर्वे टीमों की जांच में 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। खैरगढ़ के गांव लालई में कोरोना का एक केस मिला है। यहां दिल्ली से आई चार साल की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।