फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: ताजनगरी में 25 नए संक्रमित मिले, 41 मरीजों ने दी 'वायरस' को मात

Sun, 13 Dec 2020 08:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में शनिवार को 25 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। 41 मरीज ठीक भी हुए हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह के मुताबिक कुल मरीजों का आंकड़ा 9820 है। इनमें 169 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


जिले में 3.86 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। अब तक कुल 9269 मरीज ठीक हो चुके हैं। 382 मरीजों का उपचार चल रहा है। आगरा में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 94.38 फीसदी है।


एक परिवार के पांच सदस्य संक्रमित

नए संक्रमित मरीजों में भीम नगर में छह साल की बच्ची और आवास विकास कॉलोनी सेक्टर नौ में एक परिवार के पांच सदस्य हैं। 
विज्ञापन

राजपुर चुंगी, रावली, राधा नगर सिकंदरा, जुगनू विहार, एचआईजी फ्लैट संजय प्लेस, रावतपाड़ा, फतेहाबाद रोड ताजगंज, राममोहन विहार दयालबाग, रिठौरी खेरागढ़, विजय नगर, यमुनाब्रिज मोतीबाग, नूरी गेट और पश्चिमपुरी में भी संक्रमण के मामले मिले हैं। 

29978 लोगों की स्क्रीनिंग में 49 मिले संदिग्ध

स्वास्थ्य विभाग की 108 टीमों ने दयालबाग, कमला नगर, खंदारी, बल्केश्वर, आवास विकास कॉलोनी, शास्त्रीपुरम, बोदला, ताजगंज, फतेहाबाद रोड और ट्रांसयमुना कॉलोनी के 6403 घरों के 29978 लोगों की स्क्रीनिंग में 49 संदिग्ध मिले। इनके नमूने लिए और होम क्वांरटीन रहने को कहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें