फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के कोरोना प्रभावित दो मोहल्ले बने मॉडल हॉटस्पॉट, यहां की गई हैं विशेष व्यवस्थाएं

Fri, 15 May 2020 02:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मॉडल हॉटस्पॉट में पुलिसकर्मियों के लिए टेंट के साथ ही चाय और गर्म पानी का होगा इंतजाम
विज्ञापन
मॉडल हॉटस्पॉट में लगा टेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस प्रभावित कौशलपुर और वजीरपुरा क्षेत्र मॉडल हॉटस्पॉट बनाए गए हैं। इन दोनों क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों के लिए टेंट की सुविधा है। इसके साथ ही चाय और गर्म पानी का इंतजाम भी किया गया है। मोहल्ले में राशन, साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन करने वाले पीपीई किट पहनकर जाएंगे।
विज्ञापन


आपात स्थिति में हर आने-जाने वाले की एंट्री के लिए रजिस्टर भी रखा गया है। शहर में 30 से अधिक हॉटस्पॉट हैं। कौशलपुर में 30 से अधिक केस मिल चुके हैं, जबकि वजीरपुरा में 15 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 


इन मोहल्लों को मॉडल हॉटस्पॉट बनाया गया है। यहां जाने के लिए एक ही रास्ता है। अन्य रास्तों को पूरी तरह से बंद करा दिया गया है। यहां पुलिस रात में भी तैनात रहेगी। सभी हॉटस्पॉट को इसी तरह बनाया जाना है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यहां ये होगा खास

पीपीई किट पहने सफाई कर्मी - फोटो : अमर उजाला
1. एएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि यहां पर पुलिसकर्मियों और कोरोना फाइटर्स से लेकर अधिकारियों के बैठने के लिए टेंट लगाया गया है।
2. इस टेंट में कूलर लगा है। इसके साथ ही गर्म पानी, चाय और नाश्ते का भी इंतजाम होगा।
3. मॉडल हॉटस्पॉट में मोहल्ले के लोगों को सुविधा देने के लिए कर्मचारी लगाए हैं, जोकि पीपीई किट पहनकर ही जाएंगे।
4. साफ-सफाई से लेकर राशन उपलब्ध कराने वाले भी किट पहनकर रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें