फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में सिपाही समेत चार कोरोना संक्रमित मिले, 16 पर पहुंचा सक्रिय मामलों का आंकड़ा

Sat, 23 May 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • सिरसागंज का किशोर भी मिला संक्रमित, अभी हाल ही में मुंबई से आया है
  • जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 195, अब तक 175 लोग हो चुके हैं ठीक
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में गुरुवार रात आई रिपोर्ट में शिकोहाबाद के कांस्टेबल समेत चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। मुंबई से आया किशोर भी संक्रमित मिला है। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। जनपद में अब तक 195 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 

विज्ञापन


थाना शिकोहाबाद में तैनात सिपाही की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसके संपर्क में आए 10 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। उधर, 17 साल का किशोर भी संक्रमित मिला। वो अभी हाल ही में मुंबई से सिरसागंज के गांव नगला तुला अपने जीजा के घर आया है। 


हनुमान गंज निवासी 72 वर्षीय वृद्ध में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 18 जून को वृद्ध के एक पुत्र की सांस फूलने की शिकायत से सरकारी ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार के पांच सदस्यों ने कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी। इसमें वृद्ध पॉजिटिव मिला। 

विज्ञापन

ओम नगर चंद्रवार गेट निवासी गर्भवती महिला भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। प्रसव से पूर्व महिला की कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई थी। रिपोर्ट आने के बाद महिला के परिवार के 13 सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया गया है। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार नए चार संक्रमितों को मिलाकर 16 सक्रिय मामले हैं। 175 ठीक हो गए हैं। चार संक्रमितों की मौत हो गई है। 
 
महाराष्ट्र से सिरसागंज आए थे 21 लोग

महाराष्ट्र के जिला पालघर और नाला सौपारा में रहकर ऑटो पार्ट्स कंपनी में काम करने वाले चार परिवारों के 21 सदस्य 19 मई को अपने गांव नगला तुला लौटकर आए थे। जानकारी पर ग्राम प्रधान सुमन तोमर ने सभी लोगों को गांव के एक मंदिर में ठहराया था। 

सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूल टेस्ट के माध्यम से एक साथ 10 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। शुक्रवार को 10 सदस्यों में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाकी नौ लोगों को शिकोहाबाद स्थित क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। संक्रमित को टूंडला स्थित एफएच कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

जिस सिपाही को बताया स्वस्थ, वो निकला संक्रमित

जिस कांस्टेबल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उसके सैंपल लेने को डॉक्टर इंकार कर रहे थे। कांस्टेबल का डॉ. प्रताप सिंह से बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। इस ऑडियो में कांस्टेबल डॉक्टर से कह रहा है कि मैं वहीं सिपाही बोल रहा हूं, जिसका सैंपल नहीं लिया जा रहा था...। पता है आपको मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

कांस्टेबल कह रहा है कि यदि मैं उस दिन आप लोगों की बात मान कर यूं ही चला जाता तो कितने लोगों को संक्रमित करता। डॉक्टर साहब बहुत भारी नुकसान हो जाता। ऑडियो में डाक्टर निरुत्तरित लग रहे हैं....बस यही कह रहे हैं...चलो..चलो ठीक है...सैंपल तो ले लिया ही गया। 

थाना परिसर किया गया सैनिटाइज
 

कांस्टेबल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद थाने पहुंची सीओ इंदुप्रभा ने संपर्क में आए अन्य पुलिस कर्मियों की सूची तैयार कराकर शुक्रवार सुबह जांच के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इधर, पालिका द्वारा मशीन से पूरे थाना परिसर को सैनिटाइज कराया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें