फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में कोरोना वायरस के चार और मरीज मिले, आठ साल की बच्ची भी संक्रमित

Sat, 09 May 2020 07:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में शनिवार को कोरोना वायरस के चार और मामले मिले। इनमें से एक आठ वर्षीय बालिका भी शामिल है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद इन मरीजों को क्वारंटीन वार्ड से आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। सर्विलांस टीमें मरीजों के संपर्क में आए लोगों की सूची बनाने में जुट गई हैं। जिले में अब तक 178 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 
विज्ञापन


शहर के पुरानी मंडी क्षेत्र से दो नए पॉजिटिव केस मिले हैं। ये दोनों मरीज दो दिन पूर्व मिले कोरोना संक्रमित वृद्ध दंपती के पुत्र एवं पुत्रवधू हैं। वृद्ध दंपती की रिपोर्ट आने के बाद दोनों को स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन कर दिया था। 


डाकबंगला रसूलपुर की आठ वर्षीय एक बालिका भी संक्रमित मिली। यह बालिका संक्रमित युवती के संपर्क में आने से संक्रमण का शिकार हुई। बालिका के परिवार के अन्य सदस्य पहले से कोरोना संक्रमित हैं। नई बस्ती में एक महिला कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

84 मरीज ठीक हो चुके हैं

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि चार कोरोना संक्रमित और बढ़ गए हैं। अब तक जिले में 178 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें 90 सक्रिय मामले हैं। 84 मरीज ठीक हो चुके हैं। चार संक्रमितों की मौत भी चुकी है. 

देर रात यमुना किनारे भी अंतिम संस्कार का किया गया था विरोध 

प्रेमनगर डाकबंगला निवासी संक्रमित युवक का स्वर्गाश्रम में अंतिम संस्कार का विरोध होने के बाद प्रशासन ने अंतिम संस्कार यमुना किनारे कराने का निर्णय लिया था। यहां अंतिम संस्कार के दौरान भी देर रात आसपास के लोग विरोध करने पहुंच गए। 

हालांकि पुलिस ने चेतावनी देकर विरोध करने वालों को हटा कर शव का अंतिम संस्कार कराया। कोरोना संक्रमित के अंतिम संस्कार का विरोध करने वाले 22 लोगों के खिलाफ थाना लाइनपार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें