फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में दर्दनाक हादसा: चंबल नहर में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो भाइयों की मौत

Sat, 09 May 2020 07:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
चंबल नहर में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के बाह क्षेत्र में गांव बेसंगपुरा समीप शनिवार की शाम चंबल नहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। ट्रॉली में बैठे अन्य लोगों ने कूदकर जान बचाई। दोनों भाई सरसों की तूरी खरीदने जा रहे थे। 
विज्ञापन


गांव पुरा सुंसार निवासी हाकिम सिंह के पुत्र अशोक (30) और मुकेश (26) किसानों से सरसों की तूरी खरीदकर ईट भट्ठों पर बेचने का काम करते थे। शनिवार की शाम ट्रैक्टर से दोनों भाई तूरी खरीदने के लिए निकले थे। 


अशोक ट्रैक्टर चला रहे थे। मुकेश भी ट्रैक्टर पर ही बैठे थे। जबकि उनके तीन साथी श्रीकृष्ण, छोटेलाल, उदयभान ट्राली में थे। बेसंगपुरा गांव के पास नहर की पटरी पर गड्ढों के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली असुंतलित होकर नहर में जा गिरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ट्राली सवार तीनों लोगों ने तो कूदकर अपनी जान बचा ली। पर, दोनों भाइयों अशोक और मुकेश की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सगे भाइयों की मौत से घर में कोहराम मच गया। 

पत्नी सोनकली, नीलम बोली कैसे कटेगी जिदंगी

हादसे में जान गंवाने वाले अशोक की पत्नी सोनकली के सामने छह साल की कामिनी, चार साल की तारा, सात माह के कृष्णा की परवरिश का सवाल खड़ा हो गया है। मृतकों के पिता हाकिम सिंह ने बताया कि परिवार में अशोक और मुकेश ही कमाने वाले थे। उनकी मौत से परिवार बेसहारा हो गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें