कोरोना वायरस की जांच करने के लिए लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए इसके लिए 26 नए बूथ बनाए गए हैं। 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), जिला अस्पताल पर सुविधा यथावत चलेगी। अभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पर ही जांच रिपोर्ट मिल रही थी।
इससे भीड़ होने से लोगों को परेशानी होने पर शहर की 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जांच रिपोर्ट की सुविधा की गई है। सीएमओ कार्यालय और देहात में 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहले से ही यह व्यवस्था है। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि सुबह दस से चार बजे तक इन केंद्रों पर जांच और रिपोर्ट की सुविधा रहेगी, चिकित्सक और टेक्नीशियन की नियुक्ति कर दी है।
इन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मिलेगी जांच रिपोर्ट
बुंदु कटरा, छत्ता, देहतोरा मोड़, देवरी रोड, हरीपर्वत पूरब, हरीपर्वत दक्षिण, इस्लाम नगर, जगदीशपुरा, जमुनापार, लोहामंडी, मंटोला, मोती महल, नगला बुधी, नगला पदी, नाई की सराय, नरायच, नरीपुरा, नया घेर, रजवाडा बल्केश्वर, रकाबगंज, रामनगर, शाहगंज प्रथम, शाहगंज द्वितीय, सेवला, सिकंदरा, ताजगंज, विभव नगर, जीवनीमंडी, लोहामंडी, रकाबगंज।
इन पीएचसी-सीएचसी पर होगी कोरोना वायरस की जांच
लोहामंडी, मोतीमहल, नगला पदी, मंटोला, जीवनीमंडी, नाई की सराय, बलकेश्वर, सिकंदरा, बुंदू कटरा, शाहगंज, अछनेरा, अकोला, बिचपुरी, फतेहपुर सीकरी, सैंया, खेरागढ़, शमसाबाद, जगनेर, फतेहाबाद, बाह, पिनाहट, जैतपुर कला, बरौली अहीर, एत्मादपुर, खंदौली।