फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में दिल्ली से लौटा युवक निकला कोरोना संक्रमित, मरीजों की संख्या हुई 26

Fri, 05 Jun 2020 04:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

जिले में अब तक 26 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 24 प्रवासी संक्रमित पाए गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिले में दिल्ली से लौटा एक और श्रमिक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने 31 मई को युवक का सैंपल जांच को भेजा था। शुक्रवार को उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। 
विज्ञापन


संक्रमित युवक अमांपुर इलाके के गांव नगला दलामी का रहने वाला है। वो दिल्ली में काम करता था, वहां से 30 मई को अपने घर पहुंचा। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे क्वारंटीन किया था। 


परिजन होम क्वारंटीन 
 
कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद युवक को क्वारंटीन सेंटर से आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया है। उसके परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया है। गांव में सैनिटाइजेशन कार्य कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमित युवक को क्वारंटीन सेंटर से कोरोना अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। उसके संपर्क में आने वालों की सूची बनाई जा रही है।  

जिले में अब तक 26 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 24 प्रवासी संक्रमित पाए गए, जो मुंबई, हरियाणा और दिल्ली से लौटे थे। अब तक 17 मरीज ठीक हो गए हैं। नौ सक्रिय मामले हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें