फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: छह नए कोरोना संक्रमितों से 843 पर पहुंचा आंकड़ा, अब तक 707 हुए ठीक, 30 की मौत

Sat, 23 May 2020 11:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • 843 कोरोना संक्रमितों में से 707 हो चुके हैं ठीक 
  • अभी 105 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शुक्रवार को छह और लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनमें दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। नए संक्रमित मिलने से अब आंकड़ा 843 पर पहुंच गया है। देर रात प्रशासन ने दो और मौतों की पुष्टि की। इससे मृतकों की संख्या 30 हो गई। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि मृतक संख्या अब 30 हो गई है। रामनगर की पुलिया क्षेत्र निवासी 75 वर्षीय महिला की गुरुवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक और मामले में मृत्यु के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई।  

 

शुक्रवार को 11 और मरीज डिस्चार्ज भी हुए। इससे स्वस्थ होने वालों की संख्या 707 हो गई है। स्वथ्य होने की दर 84.16 फीसदी  है। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार अभी 105 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है।जिले में अब तक 11649 सैंपल लिए जा चुके हैं।

1,268 लोगों की जांच कर दीं दवाएं

स्वास्थ्य विभाग ने 18 हॉटस्पॉट एरिया में शिविर लगाकर 1,268 लोगों की सेहत की जांच की। इसमें 700 पुरुष, 550 महिलाएं ओर 18 बच्चे शामिल रहे। इनमें 80 को त्वचा रोग, 20 को दांतों की परेशानी मिली। पांच-पांच मरीज मधुमेह और बीपी के रहे। 377 मरीज विभिन्न बीमारियों के रहे। 

इसके अलावा 17 टीमों ने 1028 घरों के 4,747 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए जुकाम-खांसी, बुखार के बारे में रिपोर्ट बनाई। एसीएमओ डॉ. संजीव बर्मन ने बताया कि लोगों को घरों से बेवजह बाहर न जाने से भी मना किया है।
विज्ञापन

चिकित्सक मरीजों को फोन पर देंगे परामर्श

एसएन मेडिकल कॉलेज में टेलीमेडिसिन की सुविधा चल रही है। विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ सुबह आठ से शाम चार बजे तक परामर्श दे रहे हैं। कोई भी मरीज इन नंबरों पर फोन कर अपनी समस्या बता सकता है। नोडल प्रभारी डॉ. कामना सिंह ने बताया कि मरीज का नाम, पता और उम्र का भी रिकॉर्ड रखा जा रहा है।

मेडिसिन विभाग: 9045281466,  9045290421
सर्जरी विभाग:  9045271466
टीबी एंड चेस्ट: 9045240421
अस्थि रोग: 9045071466
चर्म रोग:  7310640421
प्रसूति एवं स्त्री रोग: 9045171466
बाल रोग: 9045329042
मानसिक रोग: 9557891482,  05622986077
नेत्र रोग: 8979829042
ईएनटी: 9557891628
दंत रोग: 7457891612
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें