फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में चार और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, फिरोजाबाद में सात नए संक्रमित मिले

Mon, 25 May 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा/फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन
मथुरा में रविवार को कोरोना वायरस के चार और मरीज मिले। नए संक्रमितों में एक छह वर्ष का लड़का, 10, 14 वर्ष की लड़की और 29 वर्ष का युवक है। इन सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उधर, फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण के सात नए मामले बढ़े हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 203 हो गई है। 
विज्ञापन


मथुरा में रविवार रात को चार लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। ये सभी पिछले कई दिनों से क्वारंटीन सेंटर में थे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को एंबुलेंस के माध्यम से आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है।
 

उधर, फिरोजाबाद जिले में रविवार को सात नए कोरोना संक्रमित मिले। यहां अब तक 203 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें 175 मरीज ठीक हो गए हैं। सात की मौत भी हो चुकी है। जिले में 21 सक्रिय मामले हैं। नए संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें