फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में चिकित्सक दंपती सहित 15 नए कोरोना मरीज, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1500 के पार

Mon, 20 Jul 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • ताजनगरी में 1245 मरीज स्वस्थ्य होकर जा चुके हैं घर, 94 मरीजों की हो चुकी है मौत 
  • कुल कंटेनमेंट जोन 277 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं, इनमें 85 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को 15 नए मरीज मिलने से कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1500 के पार पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि चार दिन में किसी संक्रमित की मृत्यु नहीं हुई, जिससे संक्रमित मृतकों की संख्या 94 ही है। स्वस्थ होने की दर 82.94 फीसदी हो गई है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि रविवार को 15 नए मरीज मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 1501 हो गई है। उन्होंने कहा कि 16 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब स्वस्थ्य होकर घर जाने वाले लोगों की संख्या 1245 हो गई है। अभी 162 मरीजों का उपचार चल रहा है। शनिवार रात तक 35018 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। 


192 कंटेनमेंट जोन हुए बंद

ताजनगरी में कुल कंटेनमेंट जोन 277 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। इनमें 85 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें नए मरीज निकल रहे हैं। 192 कंटेनमेंट जोन बंद हो चुके हैं। अनलॉक-1 में एक जून से 18 जुलाई तक 150 कंटेनमेंट जोन बंद हुए हैं। एक जून तक 42 कंटेनमेंट जोन बंद हो चुके थे।
विज्ञापन

मधुनगर तक पहुंचा वायरस

कोराना वायरस का संक्रमण मधु नगर तक पहुंच गया। 80-80 साल के दो मरीज मिले हैं। कमला नगर, नगला पदी और आवास विकास कॉलोनी में फिर से मरीज मिले हैं। कहरई के 65 साल के बुजुर्ग, आवास विकास कॉलोनी में 28 साल का युवक, रामनगर शाहगंज में 36 साल के युवक की रिपोर्ट पाजीटिव आई है। 

पचगई खेड़ा के 30 साल के युवक, नूरी दरवाजा 27 साल के युवक और राधिका विहार निवासी 57 साल का पुरुष भी संक्रमित मिला है। लोहामंडी में 80 साल के वृद्ध, मधुनगर में 51 साल के व्यक्ति, नगला पदी में 50 साल के व्यक्ति भी वायरस की चपेट में आ गए हैं।  कमला नगर में 62 साल, कर्मयोगी इन्क्लेव में 80 साल के वृद्ध और बिसी में 64 साल के बुजुर्ग को भी कोरोना वायरस हो गया है।
विज्ञापन

चिकित्सक दंपती भी हुए संक्रमित

शहर के चिकित्सक दंपती भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। यह गुड़गांव के लिए मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इनको प्लाज्मा थेरेपी दी जानी है, इसके लिए आईएमए ने सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों से प्लाज्मा दान करने के लिए अपील भी की। मानस नगर निवासी 63 साल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ और उनकी 60 को मरीजों के इलाज के दौरान संक्रमण लगा। 

हालत बिगड़ने पर 16 जुलाई को मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हो गए। जांच में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, इनकी पत्नी भी जांच में संक्रमित मिली हैं। आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरएम पचौरी ने बताया कि चिकित्सक दंपती को प्लाज्मा थेरेपी से इलाज चल रहा है। चिकित्सक के परिचित ने रविवार की देर शाम प्लाज्मा दान कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें