फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में भाजपा नेता समेत सात लोग कोरोना संक्रमित, 226 पर पहुंचा आंकड़ा

Fri, 29 May 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • भाजपा नेता ने बुखार आने पर कराई थी जांच, रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता सहित सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्रों को सैनिटाइज भी किया। साथ ही संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया गया। जनपद में अब संक्रमितों की संख्या 226 पहुंच गई है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमित नेता भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी हैं। बुखार आने पर उन्होंने 25 मई को मेडिकल कॉलेज में जांच कराई थी। इसके बाद निवास पर ही होम क्वारंटीन हो गए थे। गुरुवार को आई रिपोर्ट में भाजपा पदाधिकारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें कोविड अस्पताल में शिफ्ट कराया है। 


अस्पताल में कोरोना संक्रमित ने रात को किया हंगामा, सुबह मौत, परिजनों का आरोप- पिटाई से गई जान
विज्ञापन


दूसरी ओर अरांव क्षेत्र के गांव सैफपुर निवासी 42 वर्षीय एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई। वो 22 मई को ट्रेन से अहमदाबाद से अपने गांव लौटा था। उसके साथ पत्नी और तीन बच्चे भी हैं। 25 मई को कराई गई जांच में युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक की पत्नी सहित परिवार के छह लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। 

विज्ञापन

38 वर्षीय युवक भी संक्रमित

ओम नगर का 38 वर्षीय एक युवक भी कोरोना संक्रमित निकला है। उसके परिवार के लोगों को भी क्वारंटीन करके इलाके में सख्ती बढ़ा दी गई है। सीएमओ कार्यालय में तैनात मृतक संविदाकर्मी का पांच साल का भतीजा कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसे कोविड अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। 

इधर, पुरुषोत्तम नगर में 65 वर्षीय एक झोलाछाप भी संक्रमण का शिकार हो गया है। बिना सुरक्षा के यह मरीजों का इलाज कर रहा था। पैमेश्वर गेट निवासी 63 वर्षीय वृद्धा भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। इनके पति की मृत्यु 26 मई को अस्पताल परिसर में हुई थी। इधर, विजय नगर निवासी 17 वर्षीय किशोरी भी कोरोना संक्रमित मिली। इसके परिवार के सदस्य भी कोरोना संक्रमण से ग्रसित पाए जा चुके हैं।

संपर्क में आए लोगों की कड़ी है लंबी

कोरोना संक्रमित युवा मोर्चा के अध्यक्ष जरूरमंदों को भोजन के पैकेट और राशन किट वितरण के कार्यक्रम में लगातार सक्रिय थे। आरएसएस और भाजपा नेताओं के साथ भी राहत सामग्री का वितरण करा रहे थे। पिछले दिनों सांसद द्वारा आयोजित बैठक में भी वो शामिल हुए थे। सार्वजनिक क्षेत्र में सक्रियता के साथ काम करने के कारण उनके संपर्क में रहे लोगों की कड़ी भी काफी लंबी है।

दो मरीज और हुए कोरोना मुक्त

जिले में दो और मरीज कोरोना मुक्त हो गए हैं। इसमें रामनगर निवासी एक मरीज को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दी गई। वहीं पुरानी मंडी का एक मरीज डिस्चार्ज होकर घर भेजा गया। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अभी 31 केस एक्टिव हैं। अब तक 4059 मरीजों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 3813 की रिपोर्ट आ चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें