फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: 131वीं मौत...65 नए मरीज भी मिले, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6300 पार

Sun, 11 Oct 2020 09:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में शनिवार को एक और कोरोना मरीज ने दम तोड़ दिया। यह 131वीं मौत है। 55 वर्षीय कोरोना मरीज मधुमेह और हृदय रोग से भी ग्रस्त था। वहीं, 65 नए मरीज भी मिले हैं। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 6307 हो गया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि न्यू आगरा निवासी मृतक रोगी टाइप-2 मधुमेह से ग्रस्त था। हृदय रोग के अलावा श्वांस लेने में तकलीफ थी। कोरोना संक्रमित होने के बाद समस्या बढ़ने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। 


शनिवार को मरीज की मृत्यु हो गई। उधर, शनिवार को 65 नए मरीज और मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा 6307 पर पहुंच गया है। इनमें 5590 मरीज ठीक हो गए हैं। 586 सक्रिय मामले हैं। जिले में 215442 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

180 टीमों ने हॉटस्पॉट क्षेत्र में किया स्वास्थ्य सर्वे 

स्वास्थ्य विभाग की 180 टीमों ने दयालबाग, कमला नगर, सदर, शाहगंज, बल्केश्वर, बाह, खेरागढ़, आवास विकास कॉलोनी, पश्चिमपुरी, ताजगंज, शमसाबाद, फतेहाबाद और यमुनापार में 15264 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इनको बुखार, खांसी और गले में खराश के बारे में पूछा। लोगों को आइवरमेक्टिन, विटामिन सी, मल्टी विटामिन और एंटी मलेरिया की दवा भी दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें