फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: आगरा में नहीं हो पाएगा कोरोना के गंभीर मरीजों का इलाज, यह है वजह

Fri, 24 Apr 2020 12:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस के गंभीर मरीजों का इलाज आगरा में नहीं हो पाएगा। यहां लेवल-3 का कोई अस्पताल नहीं है। हालांकि लेवल एक व दो के अस्पतालों में प्रशासन ने ऑक्सीजन के सिलेंडर का इंतजाम किया है।
विज्ञापन


आगरा का सबसे बड़ा अस्पताल एसएन मेडिकल कॉलेज भी लेवल-3 का दर्जा नहीं पा सका। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि हमारे पास एल-1 व एल-2 के अस्पताल हैं। एल-1 में 235 बेड सुरक्षित हैं। इनमें कई निजी अस्पताल शामिल हैं। 

यहां सामान्य इलाज मिलेगा। इन्हें लेवल-2 अस्पतालों से जोड़ा गया है। एसएन को एल-2 श्रेणी में रखा है। एल-2 में 156 बेड हैं। सभी जगह ऑक्सीजन सुविधा है। जहां लिक्विड ऑक्सीजन नहीं, वहां ऑक्सीजन सिलेंडर रखवाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एल-3 के लिए सैफई या लखनऊ

जिलाधिकारी ने बताया कि एल-3 इलाज के लिए रोगी को सैफई, लखनऊ, दिल्ली भेजा जाएगा। एल-3 श्रेणी के इलाज की जरूरत तब होती है जब कोरोना संक्रमण गंभीर स्थिति में पहुंच जाता है। इसमें रोगी को वेंटीलेटर के अलावा अन्य विशेषज्ञ सुविधाएं दी जाती हैं।

निजी अस्पतालों में देना होगा पैसा

डायलिसिस, कीमोथैरेपी व अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए प्रशासन ने जो अस्पताल तय किए हैं, वहां रोगियों को इलाज का पैसा देना पड़ेगा। एसएन व जिला अस्पताल की तरह एक रुपये के पर्चे पर जांच व इलाज नहीं मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें