फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, 100 दिन में कोरोना संक्रमित 1000 के पार

Fri, 12 Jun 2020 12:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • ताजनगरी में तीन मार्च को इटली से लौटे कारोबारी में हुई थी कोरोना संक्रमण की पुष्टि
  • 100 दिन में शहर से देहात तक फैल चुका है संक्रमण, अब तक 1008 संक्रमित मिले
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में 100 दिनों में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया। आगरा जिले में अब तक 1008 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।  इसके साथ ही आगरा उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां एक हजार से ज्यादा मरीज हैं। यहां सबसे ज्यादा 56 मौतें भी हो चुकी हैं। 

विज्ञापन

 
आगरा में पहली बार तीन मार्च को इटली से लौटे जूता कारोबारी में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। मार्च में रफ्तार धीमी रही। सिर्फ 12 मरीज मिले। 12 अप्रैल तक 100 मरीज थे। इसके बाद संक्रमण तेजी से फैलता चला गया। 


संबंधित खबर: ताजनगरी में 1008 हुआ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, 56 पहुंची मृतक संख्या
विज्ञापन


चार मई तक यानी 62 दिनों में 500 केस हो गए। रफ्तार तेज होती गई। अगले 500 संक्रमित 37 दिन में मिल गए। 17 मई को 800 का आंकड़ा छुआ था। दो जून को 900 का। इस तरह 100 केस 15 दिन में आए। 900 से 1000 तक पहुंचने में नौ दिन लगे।

अब देहात में फैल रहा सक्रमण

संक्रमण का फैलाव अब देहात में भी हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के कंटेनमेंट जोन में 31 मरीज संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें एक संक्रमित की मौत हो चुकी है। फिलहाल 23 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां इलाके में बैरीकेडिंग व सील कर प्रशासन रोकथाम की कवायद में जुटा है।

गांवों में आठ हजार से अधिक प्रवासी गैर राज्यों से घर लौटे हैं। इनमें तीन प्रवासी पूर्व में संक्रमित मिले थे। इनके अलावा अभी एक्टिव जोन में 18 मरीज ऐसे हैं जो कोविड अस्पताल में भर्ती हैं। एत्मादपुर के गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

जिले के 10 ब्लॉक संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। खंदौली, फतेहपुर सीकरी, सैंया, बरौली अहीर, शमसाबाद, बिचपुरी, पिनाहट, अकोला, जगनेर ब्लॉक के गांवों में अब तक 44 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। इनमें 21 कंटेनमेंट जोन बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी में फिर संक्रमण

फतेहपुर सीकरी कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र में सबसे पहले 24 मरीज मिले थे। 11 मई के बाद यहां कोई नया केस नहीं मिला। लेकिन छह जून को एक नया केस मिलने के बाद बंद हो चुका कंटेनमेंट जोन यहां फिर एक्टिव हो गया है।

शहर व देहात में 66 कंटेनमेंट जोन

संक्रमितों के बढ़ने के साथ एक्टिव जोन भी बढ़ रहे हैं। बीते 10 दिनों में 24 कंटेनमेंट जोन बढ़े हैं। इनमें 43 जोन शहर में एक्टिव हैं, जबकि 23 जोन देहात में एक्टिव हैं। आगामी दिनों में इनमें और बढ़ोतरी हो सकती है।

840 ठीक होकर घर पहुंचे

100 दिनों में 840 संक्रमित ठीक होकर घर पहुंच गए। ठीक होने की दर 83.25 प्रतिशत है। यह जून में बढ़ी है। हालांकि पिछले पांच दिनों से इसमें कमी दर्ज की गई है। अब तक यहां 56 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें