वृद्ध का एक पुत्र अमेरिका में रहता है और वृद्ध अपने पुत्र के पास से जनवरी माह में लौटकर आए थे। मंगलवार शाम मृत वृद्ध की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम जलेसर रोड स्थित उनके आवास पर पहुंची। उनके परिजनों को क्वारंटीन किया गया है।
शहर के मोहल्ला नाले की पुलिया क्षेत्र का भी 18 वर्षीय युवक संक्रमित मिला। यह युवक भी कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आया था। जिले में अब तक 98 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि तीन और कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ गए हैं। अब संख्या 99 हो चुकी है। इनमें 87 मामले सक्रिय हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है। उनके घरों और आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज कराया गया है।
चिकित्सकों को किया क्वारंटीन
चाऊ मोहल्ला क्षेत्र में गर्भवती के पॉजिटिव मिलने के बाद उसके संपर्क में आने वालों सूची में शामिल शहर के प्रमुख चिकित्सकों के अलावा उनके स्टाफ के सैंपल मेडिकल कॉलेज में लिए गए। चिकित्सकों को घर ही क्वारंटीन कर दिया गया है। गर्भवती के परिजनों को पहले ही क्वारंटीन किया जा चुका है।
जिले में तक दो और मरीज कोरोना से जंग जीत गए। इनमें से एक नौ साल की बालिका भी है। ये जमातियों के संपर्क में आए संक्रमित मरीजों से संक्रमण का शिकार हुई थी। इन्हें एफएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। मंगलवार तक जिले में कोरोना से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 10 हो गई है।
एफएच मेडिकल कॉलेज में 22 वर्षीय युवती और नौ वर्ष की बालिका मंगलवार को कोरोना संक्रमण हो गई। इनकी दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन वार्ड से हटाकर अन्य स्थान पर क्वारंटीन कर दिया गया है।
सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि कोरोना संक्रमण से ग्रसित 10 मरीज ठीक हो चुके हैं। 1065 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें 905 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 14 लोगों की पुन: जांच कराई जा रही है।