फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दो कर्मचारी समेत 100 नए मरीज, नृत्य गोपालदास का एक और शिष्य संक्रमित

Mon, 17 Aug 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • मथुरा में दो दिन में कोरोना के 100 मरीज मिले
  • जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1504 पर 
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में शनिवार और रविवार को 100 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास का एक शिष्य, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लोगों कर्मचारी, रिफाइनरी के 32 कर्मचारी और वृंदावन के 13 लोग शामिल हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 1504 हो गई है।

विज्ञापन


डॉ. भूदेव सिंह व डॉ. देवेंद्र अग्रवाल के निर्देशन में महंत नृत्य गोपालदास के सीताराम आश्रम में रहने वाले सभी साधु-संतों का सैंपल लिया गया। इसमें सीताराम आश्रम के 53 वर्षीय महंत कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि 23 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 


रविवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा, सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी सहित 46 लोगों के एंटीजन सैंपल लेकर जांच की गई। इनमें संस्थान में तैनात सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने महंत के आश्रम और श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के निगेटिव आए 67 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर के लिए भेजे हैं। इधर, वृंदावन के 13 लोगों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिफाइनरी के 32 कर्मचारी संक्रमित

राष्ट्रीय सचल चिकित्सा टीम ने रविवार को मथुरा रिफाइनरी में सैंपलिंग की। जिला कोऑर्डिनेटर योगेंद्र सिंह भदोरिया ने बताया कि रविवार को कुल 75 कर्मचारियों के सैंपल लिए। इनमें से 32 लोग एंटीजन पॉजिटिव मिले। 

रिफाइनरी हॉस्पिटल के डीजीएम डॉ. नागपुरे व मेडिकल ऑफिसर डॉ. तन्वी ने बताया कि पॉजिटिव सभी कर्मचारियों को आइसोलेट कर दिया है। एनएमएमयू टीम में सचिन सक्सेना, राकेश कुमार, कावेरी शर्मा, सत्येंद्र कुमार, राहुल गौतम, पुरुषोत्तम सिंह उपस्थित रहे। 

जावेद हबीब सैलून के कर्मचारी का परिवार पॉजिटिव

जावेद हबीब सैलून में कार्यरत कर्मचारी का परिवार कोरोना पॉजिटिव पाया गया। शनिवार को स्वास्थ्य टीम ने थाना हाईवे अंतर्गत ब्रह्मपुरी निवासी जावेद हबीब सैलून में काम करने वाली युवती के परिवारीजनों के सैंपल लिए थे। इसमें उसकी मां, तीन बहनें और एक भाई संक्रमित मिले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें