फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: मैनपुरी में एक जमाती की दूसरी जांच रिपोर्ट आई निगेटिव, तीन में संक्रमण की पुष्टि

Wed, 08 Apr 2020 09:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी जिले में प्रारंभिक जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए चार जमातियों की दूसरी जांच रिपोर्ट मंगलवार को आ गई। इसमें एक जमाती की रिपोर्ट निगेटिव है, जबकि बाकी तीन में संक्रमण की पुष्टि हो गई है। 
विज्ञापन


जिले में पुलिस 20 जमातियों की तलाश कर चुकी है। कस्बा घिरोर में मिले 10 जमातियों में से चार जमाती प्रारंभिक जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद दूसरी जांच के लिए सभी का सैंपल लखनऊ भेजा गया था। दूसरी जांच में चार में से एक जमाती की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ये जमाती एक मार्च को शामली से चले थे और दो मार्च को मैनपुरी की शाही मस्जिद पहुंचे थे। यहां से तीन मार्च को करहल पहुंचे, जहां 14 दिन तक बाजार वाली मस्जिद में रुके। 16 मार्च को ये घिरोर स्थित बिलाल मस्जिद पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिदों को किया गया सैनिटाइज 

मंगलवार से क्षेत्र में मस्जिद और मजारों को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इंस्पेक्टर ओमहरि बाजपेयी के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम ने दवा का छिड़काव किया। लोगों से अपील की गई है कि अगर किसी जमाती के बारे में कोई सूचना हो तो तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचित करें।

संक्रमित मरीज मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने अब सख्ती बरती शुरू कर दी है। एसपी अजय कुमार पांडेय ने कहा कि जानकारी मामले छिपाने वालों के खिलाफ अब कोई रियायत नहीं की जाएगी। जानकारी छिपाने पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज गिरफ्तार किया जाएगा। 

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा

भोगांव में पुलिस ने मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लिखापढ़ी के बाद सभी को थाने से जमानत दे दी गई। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार व क्षेत्राधिकारी प्रयांक जैन ने चार लोगों को बड़ा बाजार स्थित सराय खां मस्जिद में नमाज अदा करते हुए पकड़ा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें