फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus In Agra: पांच जमातियों ने फोन कर कहा, हमारी जांच कराइए

Fri, 03 Apr 2020 11:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र की मस्जिदों में ठहरे हुए पांच जमातियों ने कंट्रोल रूम में फोन कर कहा कि उनकी जांच कराई जाए। पुलिस इन्हें नहीं ढूंढ पाई थी। इन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन


इनके अलावा चार और जमातियों को पुलिस ने ढूंढा है। इन्हें क्वारंटीन किया गया है। तीन दिन में कुल 113 मिल चुके हैं। इनमें से 28 दिल्ली के मरकज से लौटे थे। इनमें 19 को बुधवार को ही भर्ती करा दिया गया था।

निजामुद्दीन में आयोजित तब्लीगी जमात के कार्यक्रम से लौटे 28 लोगों में छह कोरोना वायरस से संक्रमित है। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार सुबह आगरा प्रशासन को मिली है। अन्य जमातियों की जांच रिपोर्ट शाम तक आ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इटावा और एटा से लौटे थे ये जमाती

बृहस्पतिवार को नाई की मंडी में ढूंढे गए दो जमाती दिल्ली के मरकज से नहीं लौटे थे। इटावा, एटा से आए थे। जगदीशपुरा से पांच ने खुद फोन किया। एक को सीकरी से पुलिस ने पकड़ा। एक अन्य और मिला है। 

अब तक मिले 113 में से 78 को दिल्ली रोड स्थित एक रिसोर्ट में रखा गया है, जबकि 35 को एक स्कूल में क्वारंटीन किया गया है। 35 में 28 दिल्ली मरकज से लौटे हैं और सात वे हैं जो बृहस्पतिवार को मिले।

सीकरी में मस्जिद में छिपा था जमाती

फतेहपुर सीकरी से जो जमाती मिला, वो मस्जिद में छिपा था। पुलिस के साथ पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे वहां से निकालकर कोरोना टेस्ट के लिए एंबुलेंस से आगरा भेजा। सीएचसी प्रभारी डॉ मुकेश चौधरी ने बताया कि  जमाती 13 मार्च को विशरापुर राजस्थान से आया था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें