फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: इस्कॉन मंदिर में श्रद्घालुओं को बांटे मास्क, विधवाओं का होली कार्यक्रम रद्द

Fri, 06 Mar 2020 09:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)

सार

इस्कॉन मंदिर में विदेशी श्रद्धालुओं को मेडिकल जांच के बाद प्रवेश 
विज्ञापन
वृंदावन के इस्कॉन मंदिर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन स्थित इस्कॉन मंदिर प्रशासन ने विदेशी श्रद्धालुओं की एंट्री पर प्रतिबंध नहीं है। विदेशी श्रद्धालुओं के प्रवेश से पहले मेडिकल जांच कराने का फैसला किया है। मंदिर के प्रवक्ता रविलोचन दास का कहना है कि मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत है, लेकिन कोरोना वायरस के दृष्टिगत मेडिकल जांच का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


होली के त्योहार पर इस्कॉन मंदिर में बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। चूंकि देश में कोरोना वायरस के पीड़ित मिलने लगे हैं इसलिए इस्कॉन प्रबंधन भी सतर्क हो गया है।मंदिर में आने के लिए सभी भक्तों का स्वागत है लेकिन कोरोनावायरस को लेकर गंभीरता की आवश्यकता है। मंदिर में शुक्रवार को मास्क बांटे गए।

 
Trending Videos
विज्ञापन

यह है व्यवस्था

विधवाओं का होली कार्यक्रम निरस्त

उधर, वृंदावन में आयोजित होने वाले विधवाओं के होली कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है। हर साल इंटरनेशनल संस्था इसका आयोजन करती थी, लेकिन इस वर्ष कोरोनावायरस को देखते हुए संस्था ने कार्यक्रम निरस्त कर दिया है। 

गौरतलब है कि आगरा के एक ही परिवार के छह लोगों में कोरोनावायरस मिला है। बुधवार को पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) से रिपोर्ट आने पर इसकी पुष्टि हुई है। उत्तर प्रदेश में एक साथ कोरोना के छह मरीज मिलने का यह पहला मामला है। 


देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें