फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में कोरोना के सात और मामले बढ़े, 541 पर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

Mon, 06 Jul 2020 07:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • जिले में कोरोना संक्रमितों का आकंड़ा 541 पर
  • पूर्व में हुई तीन की मौत की संख्या भी जुड़ी, अब तक 30 की गई जान
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के सात और मामले बढ़ गए। इनमें तीन केस नए हैं, जबकि पांच केस पुराने हैं। ये लोग पहले दूसरे जनपद में संक्रमित मिले थे, लेकिन जिले में आंकड़ा अब जुड़ा है। तीन नए मरीजों में निजी अस्पताल का कर्मचारी, राजा का ताल का युवक और अलीगढ़ में नौकरी करने गया एक युवक भी संक्रमित मिला है। 

विज्ञापन


जिले में अब संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 540 हो गया है। कोरोना संक्रमण से मौत के भी तीन मामले भी शामिल किए गए। इनकी मौत पहले ही हो चुकी है। इस तरह मृतकों की संख्या अब 30 हो गई है। 


नगला बरी स्थित एक निजी हॉस्पिटल में कार्यरत कर्मचारी की स्वास्थ्य विभाग ने जांच कराई थी। जांच में कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कर्मचारी को पंडित दीनदयाल विद्यालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। कर्मचारी रामगढ़ इलाके में रहने वाला है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक अलीगढ़ में है भर्ती

राजा का ताल पानी की टंकी के निकट रहने वाले एक युवक ने खांसी, जुकाम की शिकायत होने पर कोरोना जांच कराई थी। जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमित युवक को कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। 

जसराना के गांव झपारा का युवक अलीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अलीगढ़ जनपद में ही युवक की जांच की गई थी। युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अलीगढ़ जनपद में अतरौली स्थित आइसोलशन वार्ड में भर्ती किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें