फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के शक में 12 वर्षीय बच्चे को पीटा, करंट लगाकर दी यातनाएं, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2020 07:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • पीड़ित बच्चे की मां का आरोप है कि आरोपी उसे जान से मारना चाहते थे, लेकिन बेटे की किस्मत अच्छी है कि उसकी जान बच गई। 
विज्ञापन
पीड़ित बालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले के गांव राजपुर में मोबाइल चोरी के शक में 12 वर्षीय बच्चे को यातनाएं दी गईं। गांव के एक व्यक्ति और इसके बेटे ने मासूम को बेरहमी से पीटा। उसे करंट भी लगाया। पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

 
करहल थाना क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी उमेश कुमार के पुत्र भोले का शनिवार को मोबाइल चोरी हो गया। तलाश करने के बाद भी पता नहीं लग सका। शनिवार शाम आरोपियों ने अपनी ननिहाल आए 12 साल के बच्चे पर मोबाइल चुराने का शक जताते हुए उसे पकड़ लिया। 


आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई। जब उसने मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार नहीं की तो उसे पास ही स्थित एक मैरिज होम में ले जाकर करंट लगाया गया। वो आरोपियों के सामने गिड़गिड़ाता रहा, मदद के लिए चीखता रहा, लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोश मिला मासूम

पीड़ित की मां ने बताया कि आरोपी उसके बेटे को जान से मारना चाहते थे। इसीलिए पहले उसे जमकर पीटा गया और फिर उसे करंट लगाया गया। बच्चे ने मोबाइल चोरी किया ही नहीं था, फिर वो स्वीकार कैसे करता। वो चीखते-चीखते बेहोश हो गया। उसको बेहोश देख आरोपी वहां से भाग गए।

जानकारी होने पर बच्चे की मां परिजनों के साथ पहुंची और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मोनू और भोले पुत्रगण उमेश व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी पिता उमेश और पुत्र भोले को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि बच्चे की मां ने तहरीर दी। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें