फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस पर अलर्ट: आगरा में तीन दिन में 97 हजार लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

Sat, 07 Mar 2020 04:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
घर-घर जाकर किया गया हेल्थ सर्वे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आगरा में कोरोनावायरस की आशंका पर पूरे शहर में घर-घर जाकर लोगों की सेहत की जानकारी कर रिपोर्ट बनाई जा रही है। शुक्रवार को 18 कालोनियों में लगभग 56 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें से 639 लोगों में सामान्य बुखार मिला। तीन दिन में 97 हजार लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जा चुकी है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को नगला पदी, नगला बूढ़ी, बरौली अहीर, ताजगंज, लोहामंडी एक-दो, हरीपर्वत पूरब-पश्चिम, सिकंदरा, आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर, जीवनी मंडी, जगजीवन नगर, नया घेर, विभव नगर, शहीद नगर में अभियान चला। इसमें 423 टीमों के 846 लोग घर-घर गए। 

परिवार के सदस्यों की संख्या, इनमें से क्या काम करते हैं, कोई विदेश, दिल्ली-जयपुर समेत संक्रमित मरीज मिलने वाले शहर तो नहीं गए, किसी को तीन-चार दिन से बुखार, सांस लेने में परेशानी, कमजोरी आना जैसी समस्याएं पूछी। इनमें से 639 को बुखार-खांसी मिली, लेकिन यह मौसमी बीमारी थी। इनकी अलग से सूची बनाई गई है। 
विज्ञापन


नोडल प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि स्थिति सामान्य है, कोरोना वायरस से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। करीब 56 हजार लोगों के हेल्थ सर्वे किए हैं। लोगों को बचाव और सावधानी के बारे में बताया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें