जल निगम कार्यालय को सैनेटाइज करती टीम
- फोटो : Amar Ujala
आगरा में कोराना का कर्फ्यू है। वायरस से बचाव जरूरी है। ऐसे में सरकारी व प्राइवेट कार्यालयों में कहीं मुस्तैदी है, तो कहीं लापरवाही। बृहस्पतिवार को नगर निगम, स्मार्ट सिटी, विकास भवन, कलक्ट्रेट में सुरक्षा इंतजामों का हाल बयां करती अमर उजाला की रिपोर्ट...
स्मार्ट सिटी : ऑफिस में मोपिंग का इंतजार
दोपहर 12:21 मिनट
जनरल मैनेजर छुट्टी पर थे। कर्मचारियों की कुर्सियां खाली थीं। एक कांच के केबिन में तीन महिला कर्मी कंप्यूटर पर काम में व्यस्त मिले। उनसे पूछा क्या यहां मोपिंग हुई है, वो बोलीं कल अपर नगरायुक्त साहब ने कहा था। शायद आज हो जाए। अभी यहां मोपिंग नहीं हुई। बाहर दीवार पर एयर फ्यूरीफायर लगा था। यहां 10 कर्मचारी आए ते।
नगर निगम : कैंटीन के पास नाली का पाइट टूटा
दोपहर 12:35 मिनट
भूतल पर लॉबी में चार-पांच वेंडर बैठे थे। अभियंता केबिन के बाहर मुंह पर मास्क लगाए बैठी महिलाकर्मी ने बताया कि यहां रोज सफाई होती है। पोछा लग रहा है। पहली मंजिल पर गैलरी में 10-12 लोग कार्यालयों में बाहर इंतजार कर रहे थे। नगरायुक्त कार्यालय खाली मिला। नीचे आए तो पीछे कैंटीन के पास नाली का पाइट टूटा था। गंदा पानी बह रहा था।