फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के चिकित्सकों की ‘म्यूजिक थेरेपी’, कोरोना वार्ड में गूंजा-हम होंगे कामयाब...

Sun, 24 May 2020 01:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कोरोना योद्धा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस से जंग में ताजनगरी जीत की ओर बढ़ रही है। इससे इस जंग के योद्धा उत्साहित हैं। इसी उत्साह में अपने उपचार को नया रंग देते हुए उन्होंने शुक्रवार शाम जो किया उसे ‘म्यूजिक थेरेपी’ कहा जा सकता है।
विज्ञापन


इसी के तहत आगरा के सरोजिनी नायडू (एसएन) मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में शुक्रवार शाम सात बजे 'हम होंगे कामयाब...गीत और फिर भारत माता के जयकारे गूंजे।
 


यह गीत आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी दे रहे चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने गाया। उन्होंने गीत के बाद भारत माता की जय के नारे भी लगाए। दरअसल इनकी वार्ड में 14 दिन की डयूटी का यह आखिरी दिन था। जाने से पहले चिकित्सकों ने मरीजों को हौसला बढ़ाने के लिए जब सामूहिक रूप से गीत गाया तो मरीज अभिभूत हो उठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 14 दिन रहेंगे क्वारंटीन में

इतना कि वे खुद भी डॉक्टरों के सुर में सुर मिलाया। नारा लगाने में उनका जोश भी देखने के काबिल था। इसके बाद चिकित्सक हर मरीज के पलंग पर गए। उनकी कुशलक्षेम पूछने के बाद विदा ली। त्वचा रोग विभाग के रेजीडेंट डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि हम सब की आठ से 21 मई तक आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी थी।

इतने दिनों से मरीजों की देखभाल करते हुए उनसे लगाव हो गया। ऐसे में हमने तय किया कि अंतिम दिन मरीजों का हौसला बढ़ाने के लिए गीत गाया जाए। उन्होंने बताया कि भावुक मरीजों ने उनकी इस कोशिश का आभार जताया और विश्वास दिलाया कि वह चिकित्सकीय निर्देशों का पूरी तरह पालन करेंगे। ताकि जल्द से जल्द ठीक हो सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें