फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली राहत: फिरोजाबाद में 92 संक्रमित मिलने के साथ तीन मरीजों की मौत, मृतक संख्या बढ़कर 102 पहुंची

Tue, 11 May 2021 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में तीन मौत का भी जिक्र किया गया है। अब कुल मरीजों की संख्या 7769 हो गई है। वहीं, मृतक संख्या 102 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: जांच करता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण के मरीज संख्या कम होने से स्वास्थ्य विभाग राहत महसूस कर रहा है। सोमवार को कोरोना संक्रमण के 92 नए संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में तीन मौत का भी जिक्र किया गया है। अब कुल मरीजों की संख्या 7769 हो गई है। वहीं, मृतक संख्या 102 हो गई है।
विज्ञापन


मुरैना से फिरोजाबाद कोरोना का इलाज कराने आए 44 वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं, शिकोहाबाद में 61 वर्षीय महिला की मेडिकल कॉलेज में म़ृत्यु हो गई। बीते तीन दिन पूर्व कोविड अस्पताल में टूंडला निवासी युवक की मौत का आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग ने जोड़ा है। इधर, टूंडला के तहसीलदार और शिकोहाबाद अस्पताल के फॉर्मासिस्ट की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई है। 

नगला खेड़ा में 34 वर्षीय महिला, गांधी नगर, कच्चा टूंडला, संतोष नगर, आसफाबाद नूरपुर में महिला, तिलक नगर, एमजी कॉलेज के निकट चार वर्षीय बालिका, आलमपुर दतौली,  दुर्गा नगर, टूंडला के गांधी टोला, रामगढ़, टूंडला के सरस्वती नगर में कोरोना के मरीज मिले हैं। शिकोहाबाद के कटरा मीरा, आवास विकास कॉलोनी, काबिलपुर, बन्ना गांव, मंडी समिति में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। गांव मुस्यादपुर में कोरोना के छह से अधिक कोरोना केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लॉकडाउन में घर से बाहर न निकलने की अपील की है।
विज्ञापन


मैनपुरी में कोरोना: कोविड अस्पताल में भर्ती चार संक्रमित मरीजों की मौत, 81 नए पॉजिटिव भी मिले
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें