फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में कोरोना वायरस: फिर बढ़ी संक्रमण की रफ्तार, 283 नए केस मिले, दो की मौत

Mon, 10 May 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

अब एक दिन में 283 नए मामले सामने आए हैं। जबकि दो संक्रमित लोगों की मौत कोविड अस्पताल में हो गई। अब पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 8266 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन कुछ कम रहने के बाद रविवार को एटा जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर बढ़ गई। अब एक दिन में 283 नए मामले सामने आए हैं। जबकि दो संक्रमित लोगों की मौत कोविड अस्पताल में हो गई। अब पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 8266 पर पहुंच गई है। शनिवार को 151 और शुक्रवार को 150 लोग जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इससे लगा कि जिले में संक्रमण की रफ्तार कुछ हल्की हुई है। लेकिन इसके विपरीत रविवार को फिर तेजी आ गई। इनके अलावा सदर तहसील क्षेत्र के गांव चमकरी निवासी एक अधेड़ कोरोना संक्रमित हुए। उन्हें बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार शाम उनकी मौत हो गई। वहीं सदर तहसील के गांव जिटौली निवासी एक बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्हें बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। शनिवार रात उनकी मौत हो गई ।
विज्ञापन

 
ये है जनपद में आंकड़ा
अब तक एटा जनपद में 8,266 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं, वहीं 4930 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जनपद में 101 मरीजों की मौत हुई है। वहीं अब सक्रिय केस बढ़कर 3235 हो गए हैं।

बागवाला कोविड अस्पताल में दो संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं जिले में 283 कोरोना पॉजिटिव आए है। जिन्हें होम आइसोलेट या जिला अस्पताल में भर्ती कराने के लिए मेडिकल टीमों को लगाया गया है। -डॉ. सीएल यादव, नोडल अधिकारी कोविड अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें