फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से भागे कोरोना टेस्ट को आए तीन संदिग्ध, मची खलबली

Tue, 31 Mar 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बना आइसोलेशन वार्ड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आगरा जिला अस्पताल में कोरोना वायरस के नमूने लेने के बाद भर्ती किए गए तीन लोग रविवार रात वार्ड से गायब हो गए। सोमवार सुबह वार्ड ब्याय को जब इसका पता लगा तो पुलिस पहुंच गई। हालांकि ये तीनों सोमवार शाम तक वापस आ गए।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्हें घर की याद आ रही थी। इसलिए चले गए थे। ये तीनों ही कांटेक्ट सर्विलांस टीम के माध्यम से जिला अस्पताल में नमूने के लिए भर्ती किए थे। इन्हें 29 मार्च को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। 

आगरा के जिला अस्पताल में नमूने लेने के बाद रविवार को ताजंगज क्षेत्र के दो और सदर क्षेत्र के एक युवक सहित नौ लोग भर्ती किए गए थे। ये तीनों उसी रात में ड्यूटी स्टाफ और बाहर सुरक्षा में तैनात होमगार्ड को चकमा देकर भाग गए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड में किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह जब स्टाफ ने आकर देखा तो तीन मरीजों के पलंग से गायब थे। आइसोलेशन प्रभारी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंच गई।

पुलिस ने घरवालों से पूछताछ की। पकड़ने को टीम लगाई, इससे पहले दोपहर 12 बजे तक दो लोग वापस अस्पताल लौट आए। तीसरा शाम पांच बजे लौटा। पुलिस पूछताछ में तीनों में किसी ने बताया कि घर की याद आ रही थी, तो किसी ने कहा कि पत्नी और बच्चों की याद आने लगी तो उनसे मिलने के लिए चला गया। तो कोई कहा मुझे यहां डर लग रहा था।   

डीएम बोले सख्त कार्रवाई होगी
डीएम प्रभू एन सिंह ने कहा, ये प्रोटोकॉल के खिलाफ है। इस मामले में तीनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें