फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबरः कोरोना की जांच को भेजे 47 नमूने, 34 की नेगेटिव, जमातियों की रिपोर्ट आना बाकी

Fri, 03 Apr 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

1312: लोगों की स्क्रीनिंग की गई 
838: नमूने लिए गए अभी तक
813: नमूनों की रिपोर्ट नेगेटिव
13: नमूनों की रिपोर्ट अभी आना बाकी
12: कोरोना वायरस की पुष्टि
08: मरीज पूरी तरह से हो गए ठीक
04: मरीज अभी आइसोलेशन में भर्ती 
विज्ञापन
corona virus - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को 28 जमाती समेत लिए गए 47 नमूनों से से 34 की रिपोर्ट आ गई है, ये सभी निगेटिव हैं। 13 की रिपोर्ट होल्ड रखी गई है, जिसमें दिल्ली से लौटे 11 जमाती शामिल हैं। बृहस्पतिवार को 29 और नमूने लिए गए हैं, जिसमें छह लोग जमातियों के संपर्क में आने वाले हैं। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को 40 लोग नमूना देने के लिए पहुंचे। चिकित्सकों की टीम ने इनकी स्क्रीनिंग की, जिसमें से 29 के नमूने लेकर जांच के लिए किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी भेज दिए हैं। इनमें से 21 को जिला अस्पताल और एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

बुधवार को 28 जमाती समेत लिए गए 43 में से 13 की रिपोर्ट अभी प्रशासन को नहीं मिली है। इनकी दोबारा जांच कराई जा रही है। इसमें 11 जमाती और दो नमूने एसएन के आइसोलेशल वार्ड में भर्ती दो मरीजों के हैं। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि बृहस्पतिवार को लिए गए नमूनों की जांच कराने के लिए लखनऊ भेज दिए हैं। 13 नमूनों की रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बनाया गया जमाती काउंटर
दिल्ली में तब्लीगी जलसे में शामिल होने वाले जमाती लोगों की जांच के लिए जिला अस्पताल में अलग से काउंटर बनाया गया है। इसमें बृहस्पतिवार को छह जमाती और पहुंचे। इनकी स्क्रीनिंग कर नमूने लेकर जांच को भेज दिए हैं।

पांच जमातियों ने फोन कर कहा, हमारी जांच कराइए, नौ और जमाती भेजे गए क्वारंटीन सेंटर, अब तक 113 मिल चुके
जगदीशपुरा की मस्जिदों में ठहरे हुए पांच जमातियों ने कंट्रोल रूम में फोन कर कहा कि उनकी जांच कराई जाए। पुलिस इन्हें नहीं ढूंढ पाई थी। इन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। इनके अलावा चार और जमातियों को पुलिस ने ढूंढा है। इन्हें क्वारंटीन किया गया है।

तीन दिन में कुल 113 मिल चुके हैं। इनमें से 28 दिल्ली के मरकज से लौटे थे। इनमें 19 को बुधवार को ही भर्ती करा दिया गया था। बृहस्पतिवार को नाई की मंडी में ढूंढे गए दो जमाती दिल्ली के मरकज से नहीं लौटे थे। इटावा, एटा से आए थे।

जगदीशपुरा से पांच ने खुद फोन किया। एक को सीकरी से पुलिस ने पकड़ा। एक अन्य और मिला है। अब तक मिले 113 में से 78 को दिल्ली रोड स्थित एक रिसोर्ट में रखा गया है जबकि 35 को एक स्कूल में क्वारंटीन किया गया है। 35 में 28 दिल्ली मरकज से लौटे हैं और सात वे हैं जो बृहस्पतिवार को मिले।
विज्ञापन

सीकरी में मस्जिद में छिपा था जमाती
फतेहपुर सीकरी। सीकरी से जो जमाती मिला, वह मस्जिद में छिपा था। पुलिस के साथ पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे वहां से निकालकर कोरोना टेस्ट के लिए एंबुलेंस से आगरा भेजा।  सीएचसी प्रभारी डॉ मुकेश चौधरी ने बताया कि  जमाती 13 मार्च को विशरापुर राजस्थान से आया था। 

दुबई से आए युवक को जांच के लिए आगरा भेजा
फतेहपुर सीकरी। ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में 18 मार्च को युवक दुबई से आया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसकी थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके बाद एंबुलेंस से उसे जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन लोगों की भी स्क्रीनिंग की जिनसे यह युवक मिला था। लोगों ने बताया कि इतने दिनों से यह युवक चुपचाप बैठा रहा और अपने आने की सूचना भी किसी को नहीं दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें