टूरिस्ट बीजे पर वृंदावन घूमने आए विदेशी मेहमानों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद वृंदावन में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। बुधवार को वृंदावन के प्रेम मंदिर के समीप भीख मांगने वाली 45 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भिक्षावृत्ति करने वाली महिला के संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गईं हैं। क्योंकि वृंदावन के शीतल छाया में 10 विदेशी मेहमान कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें तीन विदेशी रिपोर्ट आने से पहले ही अपने देश जा चुके हैं।
संपर्क का इतिहास जानने में जुटा विभाग
इस महिला की ट्रेवलिंग हिस्ट्री और संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करना स्वास्थ्य विभाग के लिए परेशानी का कारण बन गया है। महिला का दो दिन पूर्व सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जहां सैंपलिंग बढ़ा दी है। बुधवार को वृंदावन शहर में पांच सौ से अधिक लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। वहीं, मथुरा सहित ग्रामीण अंचल में भी सौ से अधिक सैंपल लिए गए हैं। इधर, ब्लॉक स्तर पर आरटीसी टीमें गठित की गईं हैं। साथ ही जो तीन विदेशी पॉजिटिव होने के बाद भी स्वदेश लौटने में सफल रहे, उनकी जांच को लेकर प्रशासन परेशान है। जिलाधिकारी स्तर से इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। वहीं मथुरा, वृंदावन, राधाकुंड, गोवर्धन आदि स्थानों पर जहां विदेशी लोगों के ठहरने की व्यवस्था है वहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार सैंपलिंग की जा रही है। जिला कंट्रोल प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर आरटीसी टीमें गठित की गईं हैं। वृंदावन के प्रेम मंदिर, इस्कॉन, बांकेबिहारी मंदिर सहित अन्य स्थानों पर रैंडम सैंपलिंग की जा रही है।
बुजुर्ग महिला हत्याकांड: कातिल का सुराग लगने में जुटी आगरा पुलिस, सिर्फ परिचित के लिए खोलती थीं दरवाजा, मोबाइल साथ ले गए हत्यारे