फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः दीवानी का कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव, दो दिन बंद रहेगा परिसर

Fri, 19 Jun 2020 03:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

15 कर्मचारी निकले निगेटिव, एक पॉजिटिव
विज्ञापन
बाजार को सैनिटाइज करती दमकल विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी दीवानी न्यायालय के एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद दो दिन के लिए न्यायालय को बंद कर दिया गया है। जिला जज के आदेश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दीवानी परिसर और न्यायालयों को सैनिटाइज कराया है। सुरक्षा के लिहाज से दीवानी के मुख्य गेट पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
गर्मी की छुट्टी बिताकर लौटे 20 न्यायिक कर्मचारियों की जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने कोरोना जांच कराई थी। जब जांच रिपोर्ट आई तो एक न्यायिक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला। 19 न्यायिक कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रमित कर्मचारी को भोगांव में भर्ती कराया गया है।

कोरोना के चलते निजी अस्पतालों में बढ़ा शुल्क, मरीजों पर महंगे ऑपरेशन की 'मार'
विज्ञापन


जिला जज के आदेश पर दीवानी न्यायालय दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। अब 22 जून को न्यायालय खुलेंगे। जिला जज ने डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ओर सीएमओ डॉ. एके पांडेय को पत्र लिखकर दीवानी न्यायालय सैनिटाइज कराने के कहा। इस पर शुक्रवार को दीवानी न्यायालय परिसर सहित न्यायालयों को सैनिटाइज कराया गया है। जिला जज ने इस संबंध में हाईकोर्ट इलाहाबाद को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन

आगरा से लौटा था कर्मचारी
न्यायिक कर्मचारी आगरा का रहने वाला है। वह एक सप्ताह पहले ही आगरा से मैनपुरी आया था। न्यायिक कर्मचारी मैनपुरी में जिस मकान में रहता है, उस मकान में रहने वाले अन्य लोगों की भी प्रशासन कोरोना जांच कराने की तैयारी कर रहा है।

हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई जांच
कोरोना संक्रमण के चलते हाईकोर्ट ने गर्मी की छुट्टी के बाद काम पर लौटने वाले सभी न्यायिक कर्मचारियों की कोरोना जांच कराने के आदेश दिए हैं। इसके चलते ही न्यायालय के 20 न्यायिक कर्मचारियों की कोरोना जांच जिला जज तेजप्रताप तिवारी के आदेश पर कराई गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें