फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी में दो मरीजों की मौत, कोरोना संक्रमण के 11 मरीज मिले, 991 हुई कुल संख्या

Wed, 10 Jun 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

11 नए मरीज मिलने से जनपद में अब कुल संख्या 991, 116 मरीज भर्ती
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में कोरोना संक्रमित मृतकों का आंकड़ा फिर बढ़ गया है। मंगलवार को दो मृत्यु हुई वहीं 11 नए संक्रमित मिले। अब मृतकों की संख्या 53 हो गई है। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या 991 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को जगदीशपुरा निवासी 52 वर्षीय टीबी रोगी ने संक्रमित होने के बाद दम तोड़ दिया जबकि दूसरा ताजगंज निवासी मरीज था। डीएम प्रभु एन ने बताया दोनों मरीज पहले से गम्भीर रोगों से ग्रस्त थे। ताजनगरी में संक्रमित मृतकों की संख्या 53 हो गई है। अब 116 संक्रमित मरीज भर्ती हैं।

दवा विक्रेता हैं तो नोट कर लें ये नंबर, अब इन मरीजों की जानकारी देना हुआ अनिवार्य
विज्ञापन


सीकरी में फिर लौटा कोरोना, वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव
फतेहपुर सीकरी कस्बे में करीब एक माह बाद फिर से कोरोना मरीज निकलने से बाजार में हड़कंप मच गया। पुलिस के साथ मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस से कोरोना मरीज को आगरा ले गई। सीकरी की दरगाह गली में रिटायर्डकर्मी किडनी के मरीज हैं। उनका इलाज व डायलिसिस लगातार जिला अस्पताल में हो रही थी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि इलाज के दौरान जिला अस्पताल चिकित्सकों द्वारा कराई गई जांच में दो रिपोर्ट पहले नेगेटिव आई थी। इसके बाद तीसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला अस्पताल से आई टीम उन्हें एंबुलेंस से आगरा के लिए ले गई। परिवार के अन्य सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। 

सील कर दी गई है गली
कोरोना मरीज मिलने के बाद बुलंद दरवाजा को जानेवाली मुख्य गली पूरी तरह से सील कर दिया गया है। जिससे बाजार की तरफ से स्मारकों को जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। मोहल्ले के सभी लोगों को हिदायत दी गई है कि गली में कोई बाहरी व्यक्ति प्रवेश न करें।


गली में बियर व शराब के ठेके से हो सकती है परेशानी
दरगाह गली में ही बियर और देशी शराब का ठेका है। ऐसे में गली में आनेजाने वालों का तांता लगा रहा तो प्रशासन और पुलिस के लिए समस्या खड़ी हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें