फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश से क्रूरता, चारा खाने पर बछड़े को पीट-पीटकर मार डाला, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Jun 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केरल में गर्भवती हाथी की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि एत्माद्दौला के राधा नगर में एक गोवंश के साथ क्रूरता की गई। घर के बाहर बंधी गाय का चारा खाने पर लावारिस बछड़े को दो युवकों ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि राधा नगर में  राजकुमार घर के बाहर गायों को बांधता है। मंगलवार को गाय चारा खा रही थीं। तभी एक लावारिस बछड़ा (गोवंश) आ गया। वह राजकुमार की गाय का चारा खाने लगा। यह देखकर उसका बेटा राहुल और उसका दोस्त रवि पुत्र रमेश आ गया। उन्होंने बछड़े को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। 

एक के बाद एक कई डंडे मारे, जिससे बछड़ा जमीन पर गिर गया। उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। यह देखकर आसपास के लोग जुट गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सिपाही चरन सिंह और शैलेंद्र सिंह आ गए। उन्होंने राहुल और रवि को पकड़ लिया। सिपाही चरन सिंह की तहरीर पर धारा 429, 11(3) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और 3/8 गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बछड़े के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मामले में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। केस में जल्द जांच पूरी की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी सिटी 

घटना से लोगों में आक्रोश 
क्षेत्र के लोग भी युवकों के इस कृत्य से आक्रोशित थे। लोगों का कहना था कि जहां लोग लावारिस जानवरों को खाना और पानी दे रहे हैं। उनकी सेवा कर रहे हैं, वहीं इस तरह की घटना पशुपालक के बेटे ने कर दी। केरल में एक मादा हाथी की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है। यहां ऐसी घटना हो गई। 

आरोपी बोले, बार-बार आता था बछड़ा 
थाना प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि लावारिस बछड़ा रोजाना घर के बाहर बंधी गाय के पास आ जाता था। उसका चारा खा जाता था। कई बार उसे डंडा लेकर दौड़ाया, लेकिन नहीं मान रहा था। बार-बार आ जाता था। इसलिए डंडे मार दिए थे। उन्हें नहीं पता था मर जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें