एटा में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को मारहरा विधायक सहित 17 लोगों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 124 हो गई है। इसमें छह अलीगंज तहसील, तीन सदर तहसील, चार केनरा बैंक के कर्मचारी शामिल हैं। सभी को चुरथरा कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। वहीं मारहरा विधायक लखनऊ में भर्ती हैं।
बीते दिनों जैथरा ब्लॉक के गांव बाजीदपुर निवासी पांच व्यक्ति हरियाणा के गुड़गांव से वापस आए थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची रैपिड रिस्पोंस टीम ने सभी को डीपीएस स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर पर क्वारंटीन किया। जहां से 16 जून को सभी के सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजे गए।
कोरोना संक्रमित 11 नए मिले, नमकीन व्यापारी की पत्नी-बेटा और दो बस चालक भी पॉजिटिव
बुधवार को अलीगढ़ से आई रिपोर्ट में पांचों व्यक्तियों को कोरोना की पुष्टि हुई। इसके साथ ही एक अलीगंज के व्यक्ति का व्यक्ति कोरोना से ग्रसित निकला। इसके साथ ही मारहरा विधायक को कोरोना की पुष्टि हुई। जबकि शहर के मोहल्ला एमपी नगर में एक व अरुणा नगर में दो व्यक्तियों को कोरोना की पुष्टि हुई। कोरोना से ग्रसित निकलने के बाद सभी को चुरथरा कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया।