मंगलवार की देर शाम आई रिपोर्ट में जनपद में कोरोना के 12 नए केस मिले हैं। इनमें 11 केस सरकारी लैब के हैं, जबकि एक निजी लैब का है। निजी लैब के संक्रमित तो संक्रमितों की सूची में नहीं जोड़ा गया है। जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 354 हो गई है।
मथुरा के सरस्वती कुंड निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। वृंदावन के पानीघाट निवासी एक महिला, नंदनी मंदिर के समीप निवासी व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित मिला है। फरह में स्वास्थ्य कर्मचारी सहित दो की पुष्टि हुई है। हाथरस निवासी एक व्यक्ति की भी मथुरा में कोरोना की रिपोर्ट आई है।
सैफई में हुई आगरा के एक मरीज की मौत, कोरोना वायरस के आठ नए केस मिले, 1227 हुई संख्या
लक्ष्मीनगर में आशा कार्यकर्ता कोरोना संक्रमित मिली है। गढ़ी नागर में भी दो लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इसके साथ धौली प्याऊ निवासी एक युवक और आगरा निवासी एक व्यक्ति की भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि शाम आई रिपोर्ट में हुई है। इसके साथ एक व्यक्ति की निजी लैब से भी कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई है। इसे संक्रमितों की सूची में शामिल नहीं किया है। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 354 हो गई है।