कोरोना संक्रमण का शिकार हुए कोटला मोहल्ला निवासी युवक की रविवार को आगरा में मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार आगरा में ही कर दिया गया। कोटला मोहल्ले में जहां युवक का निवास है उस क्षेत्र को सील कर दिया गया है। रविवार को कोरोना संक्रमण के सात नए केस और मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा अब 268 हो गया है। इनमें से 194 लोग कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। जबकि 12 लोगों की मौत हुई है।
कोटला मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय युवक को पिछले दिनों बुखार आया था। युवक डायबिटीज का भी शिकार था। बुखार न उतरने पर परिजन तीन दिन पहले इलाज के लिए आगरा मेडिकल ले गए। यहां कोरोना टेस्ट भी कराया गया।
मैनपुरीः मौत के बाद वृद्घ की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, सील किया मोहल्ला
शनिवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रविवार सुबह युवक की मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार आगरा में ही किया गया है। इधर जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम कोटला मोहल्ला पहुंची। यहां युवक के निवास को सील कर दिया गया है। युवक के संपर्क में रहे लोगों को विभाग ट्रेस कर रहा है।