फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में जल निगम के जेई और रेलवे कर्मी सहित 15 नए कोरोना संक्रमित

Fri, 19 Jun 2020 12:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 440 हुई, अब तक 20 मरीजों की हो चुकी है मौत 
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले में गुरुवार को जल निगम के जेई, रेलवे के टीटीई सहित 15 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इससे जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 440 हो गई है। इनमें अब तक 20 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


सुहागनगर सेक्टर एक निवासी जल निगम का जेई कोरोना पॉजिटिव मिला है। विगत 16 जून को जेई ने कोरोना की जांच कराई थी। टूंडला के गांव बन्ना निवासी रेलवे का टीटीई भी संक्रमित मिला है। टीटीई ने बुखार आने पर कोरोना की जांच कराई थी।


आगरा: लगातार दूसरे दिन तीन की मौत, 19 नए मरीज मिले, आंकड़ा 1100 के पार
विज्ञापन


टूंडला के गांव टूंडली का एक युवक भी पॉजिटिव मिला है। शिकोहाबाद के गांव बिलासपुर में कोरोना संक्रमित मिले प्रवासी मजदूर का भाई भी संक्रमित मिला है। जैन नगर में भी कोरोना संक्रमण का एक और केस मिला। पूर्व में मकान स्वामी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद किरायेदार की जांच कराई थी, जो पॉजिटिव मिला। 

विज्ञापन

टूंडला के गांव आनंदपुर जारखी में दिल्ली से आई प्रवासी महिला भी पॉजिटिव मिली है। महिला दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में कार्य करती है। एका के गांव आपुर में प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिला है। 

सिरसागंज के महावीर नगर में एक दिन में चार नए केस मिले हैं। तीन लोग हिमाचल प्रदेश से आए हैं। उनकी की जांच कराने पर वृद्धा सहित एक परिवार के तीन सदस्य पॉजिविट पाए गए हैं। एक गर्भवती महिला भी पॉजिटिव मिली है।

फिरोजाबाद के चार मरीज गैरजनपद में मिले पॉजिटिव

फिरोजाबाद जनपद के चार मरीज आगरा और सैफई में कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये मरीज आगरा, सैफई में अन्य बीमारियों का इलाज कराने गए थे। चिकित्सक ने कोरोना की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें