एटा जनपद में रविवार को दो महिलाओं सहित एक किशोरी को कोरोना की पुष्टि हुई। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने तीनों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। कस्बा के मोहल्ला ब्रहमनपुरी निवासी एक वृद्ध की संदिग्धता के आधार पर सैंपलिंग की गई थी।
इसके बाद उन्हें बुखार आने लगा। परिजन आगरा लेकर गए। जहां उनकी मौत हो गई। अंतिम संस्कार होने के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके परिजनों के सैंपल लिए गए। रविवार को आगरा से आई रिपोर्ट में दो महिलाओं सहित एक किशोरी को कोरोना पॉजिटिव निकला। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने तीनों को चुरथरा कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है।
ये भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की तराई के दौरान दीवार गिरी, दो भाइयों की मौत
दुकानें कराई गईं बंद
किशोरी के पिता की बाजार में दुकान है। किशोरी जैसे ही पॉजिटिव आई। सूचना पर वहां पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बाजार में खुली दुकानों को बंद कराया।