आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या में एक और का इजाफा हुआ है। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय से आई रिपोर्ट में एक नया मरीज पॉजिटिव निकला है। ये मरीज एक संक्रमित चिकित्सक के सीधे संपर्क में आने के बाद कोरोना पॉजिटिव हुआ। अब आगरा में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 149 हो गई है।
वहीं डीएम पीएन सिंह का कहना है कि किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय से रिपोर्ट के मेल का इंतजार है। जो नया पॉजिटिव केस है वह संक्रमित रोगी के सीधे संपर्क में आया। यह डाक्टर का मरीज हैं। आगरा में अब कुल संक्रमितों की संख्या 149 हो गई है।
इससे पहले आगरा में मंगलवार को छह और लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। वहीं 14 अप्रैल को छह, 13 अप्रैल को 39 और 12 अप्रैल को 12 लोग संक्रमित मिले थे। जिनमें पारस अस्पताल के 23, फतेहपुर सीकरी के 14, घटिया से डॉ. मित्तल के पांच केस पॉजिटिव हैं। वहीं जमातियों के 76 मामले हैं। मंगलवार को 328 नमूने लिए गए हैं। कब तक कुल 2771 सैम्पल लिए जा चुके हैं।