फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Agra: ताजनगरी में 25 नए मरीज मिले, 1677 पर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

Tue, 28 Jul 2020 08:52 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • अब तक 97 संक्रमितों की मृत्यु
  • 17 नए मरीज डिस्चार्ज भी हुए
  • अब तक 43,151 लोगों के सैंपल टेस्ट
  • 205 मरीजों का उपचार जारी
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सोमवार को 25 नए मरीज मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा 1677 हो गया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कोई मरीज एसएन में वेंटिलेटर पर नहीं है। अब तक 97 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं सोमवार को 17 नए मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं।
विज्ञापन


कुल 1375 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 205 मरीजों का उपचार चल रहा है। बीते 24 घंटे में 1607 मरीजों के सैंपल टेस्ट हुए हैं। आगरा में अब तक 43,151 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं कुल 210 कंटेनमेंट जोन बंद हुए हैं। अब 95 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं।


ये भी पढ़ें- कोख के सौदागरः मास्टरमाइंड को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस, 'बेसुराग' हैं अस्मिता और विष्णुकांत 
विज्ञापन


पिनाहट में सब्जी विक्रेता समेत दो संक्रमित मिले 
कस्बा पिनाहट में रविवार को वार्ड नंबर 7 और 11 में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 50 लोगों के सैंपल लिए थे। इनमें 25 वर्षीय सब्जी विक्रेता और 70 वर्षीय वृद्धा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सा अधिकारी पिनाहट विजय कुमार ने बताया कि इनके संपर्क में आए लोगों को खोजकर क्वारंटीन कराया जा रहा है। संक्रमित के परिजन और पड़ोसियों समेत 42 लोगों के सैंपल भी लिए गए। पुलिस ने मोहल्ला सील कर दिया है। सैनिटाइजर का छिड़काव भी कराया गया।  
 
विज्ञापन

बैंककर्मी निकला संक्रमित, बैंक को किया सील
कस्बा मिढ़ाकुर में स्थित केनरा बैंक की शाखा के एक कर्मचारी की रविवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी कर्मचारियों की जांच की। अन्य किसी में संक्रमण के लक्षण नहीं मिले।

इसके बाद पुलिस की टीम ने बैंक को सील कर दिया। इससे सोमवार को यहां कामकाज ठप रहा। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे में स्थित एसबीआई और बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में भी जाकर कर्मचारियों की जांच की।

जगनेर में एक और महिला मिली संक्रमित
जगनेर कस्बे की एक और महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूचना पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि महिला को इलाज के लिए आगरा भेज दिया गया है। गली सील कर परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया है। महिला 25 जुलाई को प्रसव की जांच के लिए गई थी। वहीं उसका सैंपल लिया गया था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें