फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः कोरोना वायरस के सात नए मरीज मिले, 899 हुई संक्रमितों की संख्या, 42 मौतें

Mon, 01 Jun 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अब तक 788 लोगों ने जीती कोरोना वायरस संक्रमण से जंग, 42 संक्रमितों की हुई मौत
विज्ञापन
हॉटस्पॉट एरिया आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में रविवार को सात और संक्रमित मिलने के साथ मरीजों का आंकड़ा 899 पर पहुंच गया। रविवार को एक और 70 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। उनका इलाज सिकंदरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन


अब मृतकों की संख्या 42 हो गई है। वहीं जनपद में अब तक 788 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। डीएम प्रभु एन सिंह के मुताबिक, आगरा में एक्टिव केस 69 हो गए हैं। वहीं डिस्चार्ज मरीजों का प्रतिशत 87.65 पहुंचा है। अब तक 13,320 सैंपल एकत्रित किए गए हैं।

आगराः बाजार में दुकानें खुलने का रास्ता साफ, अपनाना होगा ये नियम, डीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन


हॉटस्पाट में 682 की जांच, 5444 की थर्मल स्क्रीनिंग
स्वास्थ्य विभाग ने सात हॉटस्पॉट एरिया में रविवार को शिविर लगाकर 682 लोगों को मल्टी विटामिन और विटामिन सी की दवाएं खिलाईं। टीम ने 1092 घरों के 5444 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर कोरोना वायरस के लक्षणों का भी आकलन किया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने रामबाग, एत्माउदौला, शाहगंज, आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर चार समेत हॉट स्पॉट एरिया में कैंप लगाए। इसमें 682 लोग आए, इसमें 287 पुरुष, 348 महिलाएं और 47 बच्चे शामिल रहे। 10 को मधुमेह, 15 को उच्च रक्तचाप और 37 मरीज त्वचा के मर्ज मिले।

हड्डी, नेत्र रोग, पेट रोग समेत अन्य बीमारियों के 50 मरीज थे। इसके अलावा 23 टीमों ने 1092 घरों में जाकर स्वास्थ्य सर्वे किया। लोगों से तेज बुखार, सांस फूलना, गले में खराश, सूखी खांसी के बारे में जानकारी कर रिपोर्ट बनाई। सर्वे और शिविर के प्रभारी डॉ. संजीव बर्मन ने बताया कि लोगों में कोरोना वायरस के लक्षणों का पता किया गया। विटामिन सी के साथ अन्य परेशानियों की भी दवाएं दी गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें