बुखार, जुकाम-खांसी और सांस की परेशानी के कुल 4,186 लोगों को की अलग सूची बनाई गई। इनको एंटी मलेरिया और एंटी वायरल की दवा दी गई। मानीटरिंग की गई। सभी 43 लाख से अधिक लोगों को मल्टी विटामिन और विटामिन सी की गोलियां भी दी गईं।
ऐसे ही जागरूक रहें, जंग जीतेंगे
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडे ने कहा कि घर-घर जाकर संदिग्ध मरीजों की तलाश में के लिए शुरू किए कोविड सर्वे में मिले 671 संदिग्धों की जांच में केवल एक ही संक्रमित मिला है। इससे जिला प्रशासन और चिकित्सक उत्साहित हैं। लोगों से अपील है कि ऐसे ही सावधानी और जागरूकता बरतें तो कोरोना से जंग हम जीत जाएंगे।
आईएमए आगरा के सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी ने कहा कि बाजारों में बेवजह लोग न जाएं, सामान्य परेशानी पर टेलीमेडिसिन का लाभ लें। सामाजिक दूरी, मास्क और हाथों को धोने की आदत डाल लें। अभी शहर के हालात नियंत्रित हैं। लोग यही समझदारी दिखाएंगे तो निश्चित ही कोरोना वायरस की आपदा भी गुजर जाएगी।