फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह तलाशेगी टीम, एसएन को मिलेगी एक और जांच मशीन

Sat, 18 Apr 2020 12:23 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी लखनऊ (केजीएमयू) की तीन सदस्यीय टीम आगरा आई है। यह कोरोना वायरस से निपटने, बढ़ते मामलों की वजह की पड़ताल करेगी। यहां से रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। 
विज्ञापन


केजीएमयू के डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार को सर्किट हाउस पहुंची। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात की। उनसे कोरोना वायरस के भर्ती मरीजों की फौरी जानकारी करते हुए चित्सिकीय टीम से मुलाकात की।

करीब आधा घंटे की बैठक के बाद टीम सर्किट हाउस लौट गई है। टीम शनिवार को एसएन, जिला अस्पताल का निरीक्षण करेगी। टीम हॉट स्पॉट, सील एरिया, जांच और आइसोलेशन वार्ड, क्वारंटीन सेंटर की पड़ताल भी करेगी।
विज्ञापन

जांच और नमूने के बारे में भी जानकारी कर रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि टीम आ चुकी है, शुक्रवार को औपचारिक मुलाकात हुई है, शनिवार को कोरोना वायरस के इंतजामों की पड़ताल करेगी।

जालमा में भी होगी संक्रमण की जांच
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन इसकी जांच की सुविधा और बढ़ाने की तैयारी की है। ताजगंज स्थित जालमा कुष्ठ संस्थान में इसकी जांच की सुविधा शुरू की जाएगी। वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्री ने इसके लिए निर्देशित किया है। 

शुक्रवार को कलक्ट्रेट में हुई वीडियो कांफ्रेंस में एसएन के प्राचार्य, जालमा कुष्ठ संस्थान के निदेशक शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस के मरीज, संदिग्धों की संख्या, क्वारंटीन सेंटर के बारे में पूछा। उन्होंने एसएन में कोरोना वायरस की कितनी जांच हो रही हैं, इसका पता किया। 
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि अभी एक बार में 45 नमूने जांचे जा रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने इसे एक-दो दिन में सौ नमूने करने को कहा। नमूनों की जांच और बढ़ाने के लिए एसएन को एक और मशीन देने के लिए कहा। इससे यहां एक बार 150 से 200 नमूने की जांच हो सकेगी।

जालमा कुष्ठ संस्थान में भी कोरोना वायरस की जांच के लिए आवश्यक उपकरण और व्यवस्था के लिए प्रस्ताव बनाने को कहा है। प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए शासन की पूरी तैयारी है, इसकी जांच और बढ़ाने के बाबत चर्चा हुई, जालमा संस्थान में भी इसकी सुविधा की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें