मथुरा में बुधवार सुबह आई रिपोर्ट में आठ और कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। कोरोना संक्रमितों में बलदेव के गांव जरोठा निवासी 25 वर्षीय युवती, 22 वर्षीय युवती, चौमुहां के भरतिया निवासी 46 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसके साथ ही घर-घर सर्वे के दौरान फरह में 42 वर्षीय व्यक्ति और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट से 27 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके साथ कोसीकलां में तीन संक्रमित मिले हैं।
कोरोना का खौफ दिखा खुद बेखौफ हैं पुलिसकर्मी
जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। लोग लापरवाह होते जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण का खौफ दिखाकर लोगों का चालान करने वाली पुलिस खुद बेखौफ होकर बिना मास्क के ही ड्यूटी कर रही है। इससे न केवल पुलिस में बल्कि आम लोगों में भी संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है।